भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान ने लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 28 मार्च 2016 से की जाएगी।
2 of 4
12वीं पास छात्र कर सकते हैं आवेदन
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से 12वीं का सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।
वेतनमान के तौर पर सफल उम्मीदवारों को 5,200-20,200 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे के तहत 1,900 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। उक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि एससी/एसटी/ विकलांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
4 of 4
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च, 2016 है। सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं टाइपिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.iasri.res.in पर लॉगऑन करें।