मान लीजिए आपका सपना कारपेंटर बनने का हो, या हेयर ड्रेसर का या फिर क्रेन ऑपरेटर बनने का, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि इन कामों के ज़रिए भी आप आकर्षक वेतन कमा सकते हैं। कई बार इन सामान्य सी लगने वाली नौकरियों में वेतन प्रतिष्ठित नौकरियों से भी ज़्यादा मिलता है।
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
2 of 10
हेयर ड्रेसर भी करते हैं अच्छी कमाई
भारत में हेयर ड्रेसर की कमाई सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के कर्मचारियों से ज़्यादा हो सकती है। हाल ही में भारतीय सैलून्स में कृतिका गोसुकुंडा ने कुछ हेयर स्टाइलिस्ट से उनकी कमाई के बारे में पूछा। कृतिका ने कहा, "जूनियर हेयर ड्रेसर के तौर पर सैलून में काम करने वाले को हर महीने 90 हज़ार से एक लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। ख़ास दिन हो तो एक दिन में ये 30 हज़ार रुपये तक कमा लेते हैं।"
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
3 of 10
तीन लाख डॉलर सालाना तक कमाते हैं कारपेंटर
ओपेरा सिंगर डेविड लेह के मुताबिक न्यूयॉर्क सिटी में सबसे अच्छे वेतन वाला काम कारपेंटर का है। उन्होंने बताया कि कारनेगी हाल के कारपेंटर की न्यूनतम कमाई क़रीब तीन लाख डॉलर (करीब एक करोड़ 98 लाख रुपए) सालाना होती है। वहीं ओपेरा का प्रॉप मास्टर अमूमन चार लाख डॉलर सालाना तक कमा लेता है। वहीं मेट्रोपॉलिटन ओपेरा का मास्टर कारपेंटर सालाना 5 लाख डॉलर कमाता है, अपने बॉस से 20 फ़ीसदी ज़्यादा।
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
आपको अचरज हो, उससे पहले ही ये जान लें कि न्यूयॉर्क में लिफ़्ट मैन की कमाई भी काफी ज़्यादा होती है। न्यूयॉर्क सिटी की कंस्ट्रक्शन साइट के बाहर लिफ़्ट चलाने वाले का वेतन भी आकर्षक होता है। देखने में ऐसा लगता है कि वह लिफ़्ट को चलाने के लिए केवल बटन दबाता है, वो करता भी यही ही है, लेकिन हक़ीक़त ये है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर तैनात सभी मैनेजरों और अधिकारियों से उसका वेतन ज़्यादा होता है। लिफ़्ट चलाने वाले को सालाना हज़ारों डॉलर मिलते हैं।
वो 10 आसान काम-धंधे, जहां छप्पर फाड़कर बरसता है रुपया
ठीक इसी तरह से क्रेन ऑपरेटर की कमाई भी उम्मीद के कहीं ज़्यादा होती है। अगर आप न्यूयॉर्क जैसे शहर में रह रहे हों जहां काफी ज़्यादा ऊंची बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा हो तो आप कम से कम पांच लाख डॉलर सालाना तो कमा ही लेंगे। हालांकि क्रेन ऑपरेटर का काम काफी मुश्किल और तनाव भरा होता है।