{"_id":"68b6ce0c8a8ade087606e315","slug":"govt-jobs-2025-top-10-major-recruitment-notifications-released-in-september-check-full-list-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govt Jobs 2025: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं? सितंबर में निकली हैं 10 बड़ी और बेहतरीन भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Govt Jobs 2025: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं? सितंबर में निकली हैं 10 बड़ी और बेहतरीन भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:14 PM IST
सार
September Sarkari Jobs 2025: सितंबर में देशभर के प्रमुख विभागों में 10 बड़ी सरकारी भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों में बैंकिंग, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे और अन्य विभागों के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukari 2025: सितंबर 2025 में देशभर में कई बड़े सरकारी विभागों और संस्थानों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें आईओसीएल, आईबीपीएस आरआरबी, आरएसएमएसएसबी, एएआई, बिहार स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, बीएसएफ, आरपीएससी और यूपी पुलिस जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं।
कुल मिलाकर हजारों पदों पर उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिसमें ट्रेड अप्रेंटिस, जूनियर एग्जीक्यूटिव, लैब टेक्नीशियन, हेड कांस्टेबल, सेकेंड ग्रेड टीचर और सब इंस्पेक्टर जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
UP University Recruitment 2025: यूपी 1466 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों - गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद, मां विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी, मिर्जापुर और मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी, बलरामपुर - में कुल 1466 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 948 नॉन-टीचिंग पद और 518 शिक्षकीय पद (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर) शामिल हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
3 of 11
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs)
- फोटो : freepik
IBPS RRB Recruitment 2025: बैंक में 13,000+ नौकरियां
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में 13,000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार तय की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
IOCL Recruitment 2024, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती
- फोटो : Amar Ujala Graphics
IOCL Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिस के कुल 537 पदों पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इस साल अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत कुल 537 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस शामिल हैं। यह भर्ती आईटीआई, डिप्लोमा और संबंधित योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा।विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 11
AAI Apprentice Recruitment
- फोटो : freepik
AAI Junior Executive Recruitment 2025: 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव की भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 976 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक www.aai.aero पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के GATE स्कोर को भी महत्व दिया जाएगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।