फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Govt Jobs: Recruitment for Teaching and Non-Teaching Posts in 3 Universities, 1466 Vacancies Announced

UP Jobs: यूपी के मिर्जापुर, मुरादाबाद और बलरामपुर विश्वविद्यालयों में नौकरी के मौके; 1466 पदों पर होगी भर्ती

Tue, 02 Sep 2025 04:08 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 02 Sep 2025 04:08 PM IST
सार

Uttar Pradesh University Jobs: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (मुरादाबाद), मां विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी (बलरामपुर) में बंपर भर्ती को मंजूरी दे दी है। कुल 1,466 पदों पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन
UP Govt Jobs: Recruitment for Teaching and Non-Teaching Posts in 3 Universities, 1466 Vacancies Announced
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UP University Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों (गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, मां विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी, मिर्जापुर और मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी, बलरामपुर) में कुल 1466 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में 948 नॉन-टीचिंग पद शामिल हैं। इसके साथ ही 518 शिक्षकीय पद (प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर) भी भरे जाएंगे।

विज्ञापन

468 अस्थायी नॉन-टीचिंग पद

प्रत्येक विश्वविद्यालय में कुल 156 अस्थायी नॉन-टीचिंग पद सृजित किए गए हैं, जिन्हें विशेष रूप से विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से स्वीकृति दी गई है। ये सभी पद 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे। हालांकि, परिस्थितियों और आवश्यकता के अनुसार इनकी अवधि को समाप्त भी किया जा सकता है। 

अस्थायी नॉन-टीचिंग पदों में फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके।

480 आउटसोर्सिंग पद

इसके अलावा, तीनों विश्वविद्यालयों में 480 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। प्रत्येक विश्वविद्यालय में 160 पद रहेंगे। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक और पुस्तकालय परिचर जैसे पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग प्रक्रिया जेम पोर्टल (GeM Portal) के जरिए पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 518 पद

हाल ही में योगी सरकार ने दो विश्वविद्यालयों (गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद और मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी बलरामपुर) में कुल 518 शिक्षकीय पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की थी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
प्रोफेसर 39
एसोसिएट प्रोफेसर 78
असिस्टेंट प्रोफेसर 156
कुल 273 पद
 
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
प्रोफेसर 35
एसोसिएट प्रोफेसर 70
असिस्टेंट प्रोफेसर 140
कुल 245 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed