RBI में नौकरी करने का बेहतरीन मौका, ऑनलाइन आवेदन कर पाएं हजारों की सैलरी
पदाें का विवरण :
पदों का नाम पदों की संख्या
- लीगल ऑफिसर 01
- टेक्निकल मैनेजर 02
- असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) 08
- असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकोल और सिक्यॉरिटी) 05
- असिस्टेंट लाइब्रेरियन 01
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 दिसंबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी, 2020
आवेदन शुल्क :
जनरल, पीडब्लूडी और ओबीसी के लिए -600 रुपये
एससी और एसटी के लिए- 100 रुपये
आवेदन शुल्क का ऐसे करें भुगतान :
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन प्रक्रिया :
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जानी है। इस खबर में आगे दी गई सीधी लिंक के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2020 है।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ये बैंक दे रहा है नौकरी का बेहतरीन मौका, 31 दिसंबर तक ही कर सकेंगे आवेदन