पुलिस विभाग ने गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये से लेकर 112400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
{"_id":"6063f6348ebc3e590d66c4d1","slug":"goa-police-recruitment-2021-sarkari-naukri-department-of-goa-police-invited-application-for-si-asi-and-other-1095-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Goa Police Recruitment 2021: इस विभाग में शुरू हुई 1097 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Goa Police Recruitment 2021: इस विभाग में शुरू हुई 1097 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
Wed, 31 Mar 2021 10:09 AM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
गोवा पुलिस भर्ती 2021
- फोटो : अमर उजाला
गोवा पुलिस भर्ती 2021
- फोटो : File Photo
पदों का विवरण
कुल पद - 1097
- पुलिस कॉन्स्टेबल - 857 पद
- पुलिस सब इंस्पेक्टर - 145 पद
- लोअर डिवीजन क्लर्क - 34 पद
- पुलिस कॉन्स्टेबल (वायरलेस मैसेंजर) - 29 पद
- पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंडमैन) - 11 पद
- स्टेनोग्राफर - 10 पद
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (वायरलेस ऑपरेटर) - 06 पद
- लैब टेक्निशियन - 02 पद
- खोजकर्ता - 01 पद
- फोटोग्राफर - 01 पद
- पुलिस कॉन्स्टेबल (मस्त लस्कर) - 01 पद
गोवा पुलिस भर्ती 2021
आयु सीमा -
- पुलिस सब इंस्पेक्टर - 20 से 28 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं।
- पुलिस कॉन्स्टेबल - अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।
- पुलिस कॉन्स्टेबल (मस्त लुस्कर) - 18 से 22 वर्ष के बीच के आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा पुलिस भर्ती 2021
- फोटो : अमर उजाला
शैक्षणिक योग्यता -
- पुलिस कॉन्स्टेबल - दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन।
- पुलिस सब इंस्पेक्टर - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या सिक्योरिटी एंड इन्वेस्टिगेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
- लोअर डिवीजन क्लर्क/स्टेनोग्राफर - इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास उच्च माध्यमिक या एआईसीटीई में डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर की अच्छी समझ होनी चाहिए।
- पुलिस कॉन्स्टेबल (वायरलेस मैसेंजर)/ पुलिस कॉन्स्टेबल (मस्त लस्कर) - अभ्यर्थी के पास सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंडमैन) - दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास म्युजिक नोट्स को पढ़ना, लिखना और गाना आना चाहिए।
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (वायरलेस ऑपरेटर) - एसएससी और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा प्राप्त अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- लैब टेक्नीशियन - साइंस विषय में डिग्री धारी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
- खोजकर्ता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- फोटोग्राफर - अभ्यर्थी के पास एसएससी (माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र) और फोटोग्राफी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही फोटोग्राफी में तीन साल का अनुभव अनिवार्य है।
विज्ञापन
गोवा पुलिस भर्ती 2021
चयन प्रक्रिया - पुलिस सब इंस्पेक्टर और पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदकों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पुलिस कॉन्स्टेबल (मस्त लस्कर) और स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदकों का चयन डीवी, प्रैक्टिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं अन्य पदों के लिए डीवी और लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।