फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Job: DSSSB से लेकर रेलवे तक, इस हफ्ते बंद हो रही हैं पांच बड़ी भर्तियों की आवेदन विंडो; तुरंत भरें फॉर्म

Mon, 04 Aug 2025 09:35 AM IST
शाहीन परवीन जॉब डेस्क
जॉब डेस्क Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 04 Aug 2025 09:35 AM IST
सार

Sarkari Naukari: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए अहम है। डीएसएसएसबी, इंडियन बैंक, रेलवे और BHEL समेत पांच बड़ी भर्तियों की डेडलाइन बेहद नजदीक है। समय रहते ऑनलाइन ऑनलाइन फॉर्म भर दें, वरना मौका हाथ से निकल जाएगा।

विज्ञापन
DSSSB, Indian Bank, RRB Among Key Recruitments Closing This Week, Apply Before the Deadline
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

Govt Jobs 2025: इस हफ्ते कई अहम सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया खत्म होने वाली है। इंडियन बैंक अप्रेंटिस, डीएसएसएसबी के पीजीटी और जेल वार्डर समेत अन्य पदों के लिए डेडलाइन नजदीक है। अगर आप इनमें से किसी भर्ती के पात्र हैं, तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन करना न भूलें। देर करने पर सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है। नीचे 5 प्रमुख भर्तियों की सूची, उनकी अंतिम तिथियां और योग्यता संबंधी विवरण दिए गए हैं।

DSSSB, Indian Bank, RRB Among Key Recruitments Closing This Week, Apply Before the Deadline
Bank Jobs (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025

इंडियन बैंक ने देशभर की शाखाओं के लिए 1,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए कोई भी ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। आवेदन केवल 7 अगस्त 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in या NATS पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं। उम्र सीमा 20 से 28 वर्ष तय की गई है।

DSSSB, Indian Bank, RRB Among Key Recruitments Closing This Week, Apply Before the Deadline
Professor Jobs - फोटो : freepik

डीएसएसएसबी भर्ती 2025

दिल्ली में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने 2,119 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें पीजीटी टीचर, टेक्नीशियन, जेल वार्डर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सहित कई पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2025 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
DSSSB, Indian Bank, RRB Among Key Recruitments Closing This Week, Apply Before the Deadline
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स अप्रेंटिस भर्ती 2025

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 500 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 है, जबकि आईटीआई अप्रेंटिस फॉर्म के लिए 2 सितंबर 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। चयन मेरिट बेस पर होगा और ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए hal-india.co.in पर जाएं।

विज्ञापन
DSSSB, Indian Bank, RRB Among Key Recruitments Closing This Week, Apply Before the Deadline
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

बीएचईएल भर्ती 2025 

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, फाउंड्रीमैन समेत कई ट्रेड में भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं पास आईटीआई प्रमाणपत्र धारक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed