डिजिटल शिक्षा और रोजगार विकास संस्थान (डीएसआरवीएस) ने ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर के 138 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्नातक डिग्री धारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर ही इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
डीएसआरवीएस भर्ती 2021 : इस विभाग के 138 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण-
- कुल पद - 138 पद
- पद - ब्लॉक प्रोग्राम सुपरवाइजर
यह भी पढ़ें - 8वीं पास अभ्यर्थी के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 48700 रुपये तक
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 10 मार्च, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अप्रैल, 2021
आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 500 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किया गया शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा।
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - 1 अगस्त, 2021 को सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में क्रमश: 05 और 03 वर्ष की छूट दी गई है।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकता है।
- चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी आदि से संबंधित 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट - https://www.dsrvs.com/
आधिकारिक अधिसूचना - https://www.dsrvs.com/recruit/uploads/advt/3.pdf
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन 2000 से भी ज्यादा पदों पर हो रही है भर्तियां, 8वीं पास भी कर सकते हैं