फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exam Tips: सेना में अफसर बनना इतना भी कठिन नहीं; एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा दिए इन टिप्स से दें तैयारी को नई दिशा

Wed, 12 Mar 2025 07:28 AM IST
आकाश कुमार डॉ. श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट
डॉ. श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 07:28 AM IST
सार

UPSC NDA, CDS 2025: यूपीएससी के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, एनडीए-I और सीडीएस-I परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली हैं। ऐसे में एग्जाम एक्सपर्ट पाठक द्वारा साझा किए गए टिप्स इस परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Crack NDA-1 & CDS-1: Expert Tips to Ace Your Exam & Become an Officer in Indian Armed Forces
एक्सपर्ट द्वारा दिए इन टिप्स से दें एनडीए, सीडीएस की तैयारी को नई दिशा - फोटो : Amar Ujala

UPSC Preparation Tips: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के बाद सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाएं एनडीए और सीडीएस की हैं। जहां एनडीए की परीक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, वहीं सीडीएस में स्नातक के छात्र शामिल हो सकते हैं। विदित हो कि इनकी परीक्षाएं यूपीएससी के एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाली हैं। चूंकि कई छात्र अभी बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त होंगे, इसलिए इन परीक्षाओं की तैयारी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे होंगे।



ऐसे में, सेना में अफसर बनने के लिए आपको महज एक महीने में अपनी तैयारी को फाइनल टच देना होगा। इसके लिए एक स्पष्ट रोडमैप, सिलेबस को समझने व बचे हुए दिनों में रिवीजन करने के लिए बेहतर योजना और रणनीति के साथ पढ़ाई करनी होगी। 

Crack NDA-1 & CDS-1: Expert Tips to Ace Your Exam & Become an Officer in Indian Armed Forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

गणित के लिए सटीक तकनीक

एनडीए परीक्षा में गणित का वेटेज 300 अंकों का, जबकि सीडीएस में 100 अंकों का है। इसमें अच्छे अंक लाने के लिए 11वीं-12वीं कक्षा के गणित के सवालों पर ध्यान दें। एनसीईआरटी की किताबों और संदर्भ पुस्तकों से समस्याओं को हल करने का अभ्यास करें। बचे हुए समय में रोजाना पिछले वर्षों के पेपर और मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से गति और सटीकता बढ़ेगी। कैलकुलस, वेक्टर व प्रायिकता के सवाल अभ्यर्थियों को अधिक कठिन लगते हैं। ऐसे में, इन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान दें और इन्हें हल करने के शॉर्ट-ट्रिक्स सीख लें।

Crack NDA-1 & CDS-1: Expert Tips to Ace Your Exam & Become an Officer in Indian Armed Forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

तथ्य व तर्क का मेल

एनडीए में अंग्रेजी का वेटेज 200 अंकों का और सीडीएस में 100 अंकों का होता है। इस पेपर का सबसे महत्वपूर्ण भाग व्याकरण, शब्दावली, वाक्य सुधार, समानार्थी-विलोम व पठन बोध हैं। मजबूत तैयारी के बगैर इनके प्रश्नों को हल कर पाना बेहद कठिन है। इसलिए पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को हल करने के साथ-साथ इन्हें बार-बार पढ़ना और याद रखना भी जरूरी है। क्रॉम्प्रिहेन्शन में पूछे गए प्रश्नों के जवाब देते समय अपनी सोच या पूर्वाग्रह के बजाय तथ्यों व तर्कों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crack NDA-1 & CDS-1: Expert Tips to Ace Your Exam & Become an Officer in Indian Armed Forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

भौतिकी-रसायन पर पकड़ बनाएं

एनडीए में सामान्य ज्ञान का वेटेज 400 अंकों का होता है, जबकि सीडीएस में 100 अंकों का। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान से इतर इनमें विज्ञान की तीनों शाखाओं, विशेषकर फिजिक्स व केमिस्ट्री की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में, फिजिक्स व केमिस्ट्री पर तो पकड़ बनाएं ही, बायो के साथ-साथ भूगोल की अवधारणाओं को भी मजबूत करने का प्रयास करें। साथ ही, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और ऑनलाइन स्रोतों के माध्यम से समसामयिक मामलों से अपडेट रहें।

विज्ञापन
Crack NDA-1 & CDS-1: Expert Tips to Ace Your Exam & Become an Officer in Indian Armed Forces
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

हर प्रश्न को दें तरजीह

परीक्षा में हरेक प्रश्न मायने रखता है। इसलिए तैयारी के दौरान हर तरह के सवालों का अभ्यास करें। अगर किसी टॉपिक से जुड़ा प्रश्न कठिन लगे, तो उसे बार-बार हल करें। चूंकि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी है। ऐसे में, आप हर प्रश्न का उत्तर दें ही, यह जरूरी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed