Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर, 2025 से शुरू होकर 12 अक्तूबर 2025, तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Bank Jobs : केनरा बैंक में निकली अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन; जानें सैलरी
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 23 Sep 2025 04:48 PM IST
सार
Canara Bank Apprentice Notification 2025: केनरा बैंक ने 3500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन