Mumbai Metro Recruitment: मुंबई मेट्रो में काम करने के इच्छुक और योग्य युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) में असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती निकली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट (mmrcl.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
2 of 5
Mumbai Metro Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
मुंबई मेट्रो में कितने पदों पर वैकेंसी निकाली गई है?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती के तहत कुल 7 पद भरे जाएंगे। जिसमें से 1 पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सिविल) का है, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) के लिए 5 पद हैं और जूनियर इंजीनियर लेवल 2 (सिविल) के लिए 1 पद पर भर्ती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू है।
3 of 5
Mumbai Metro Jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
डिप्टी इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सिविल) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर लेवल 2 (सिविल) पर आवेदन करने के लिए सिविल इंजीनियर में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
4 of 5
Mumbai Metro Jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
5 of 5
Mumbai Metro Jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
मुंबई मेट्रो में कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती में अलग पदों के अनुसार वेतनमान तय किया गया है। जिसमें असिस्टेंट जनरल मैनेजर की सालाना सैलरी न्यूनतम 8 लाख तय की गई है। वहीं, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) की सालाना वेतन 5 से 6 लाख रुपए सीटीसी तय की गई है। जबकि जूनियर इंजीनियर की सीटीसी 5 लाख रुपए है।