हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आरोही स्कूल शिक्षा और गैर-शिक्षण स्टाफ भर्ती परीक्षा 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बता दें कि ये भर्ती प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी, लाइब्रेरियन, क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य जिंहोने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं। वे आज ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। इस नौकरी से संबंधित आधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
TGT, PGT, Librarian व अन्य पदों हो रही भर्तियां, आवेदन का आज है आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि : 16 जुलाई, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र में सुधार की तिथि : 28 से 30 जुलाई, 2019
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक निर्धारित है। प्रिंसिपल के पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण :
| पदों का नाम : | पदों की संख्या |
| प्रिंसिपल | 20 |
| पीजीटी | 419 |
| टीजीटी | 380 |
| लाइब्रेरियन/ क्लर्क/ अकाउंट्स क्लर्क | 76 |
वेतनमान :
| पद के नाम | पे - बैंड | ग्रेड - पे |
| प्रिंसिपल | 15600-39100 | 6000 |
| पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) | 9300-34800 | 4800 |
| प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 9300-34800 | 4600 |
| लाइब्रेरियन | 9300-34800 | 3600 |
| क्लर्क | 5200-20200 | 1900 |
| लेखा लिपिक | 5200-20200 | 1900 |
ये भी पढ़ें : जल संसाधन विभाग में निकली भर्तियां, 500 खाली पदों के लिए ऐसे होगा चयन
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। सभी जानकारियों से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि यानी आज 27 जुलार्ई, 2019 की शाम तक पूरा करें। बता दें कि आज आवेदन करने का आखिरी माौका है।
ये भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय में निकली बंपर भर्तियां, दो हजार से भी ज्यादा पदों के लिए मांगे हैं आवेदन