बिहार पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर भर्तियां के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को पढ़ें। आपको बता दें कि इन पद पर आवेदन ऑनलाइन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज थी। आधिकारिक आधिसूचना के अनुसार अंतिम तिथि को अब 11 सितंबर, 2019 कर दिया है। उम्मीदवार निश्चित समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
बिहार में हो रही हैं 1063 पदों पर भर्तियां, 10वीं पास के लिए फिर एक मौका
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 1063
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये
सभी महिला और एससी / एसटी / पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास व अन्य योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त 2019
- पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 07 सितंबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त 2019
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर 2019
ऐसे करें आवेदन :
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आगे दी गई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 11 सितंबर 2019 की शाम से पहले पूरा करें। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को अब 04 सितंबर, 2019 से बढ़ा दिया गया है।