फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Jobs 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की बहार! विभिन्न विभागों में 11,000+ पदों पर भर्ती; देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Aug 2025 11:29 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 27 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

Bihar Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑफिस अटेंडेंट, लैब तकनीशियन और अन्य पदों समेत 11 हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार पूरा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Government Jobs 2025: Over 11,000 Vacancies Open Across Various Departments
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Bihar Jobs 2025: बिहार में इस साल सरकारी विभागों और आयोगों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। BSSC, BPSC, स्टेट हेल्थ सोसाइटी और पटना हाईकोर्ट ने कुल 1,481 ऑफिस अटेंडेंट, 3,727 ऑफिस अटेंडेंट, 1,068 लैब तकनीशियन, 17 सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक, 35 सहायक नगर निवेशक, 935 AEDO, 111 स्टेनोग्राफर, 500 एसोसिएट प्रोफेसर और 5,000 ANM जैसे पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Government Jobs 2025: Over 11,000 Vacancies Open Across Various Departments
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BSSC CGL 4 Vacancy 2025: अटेंडेंट के 1,481 पदों पर भर्ती

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने CGL-4 2025 के अंतर्गत ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए कुल 1,481 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार www.onlinebssc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 और ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Bihar Government Jobs 2025: Over 11,000 Vacancies Open Across Various Departments
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Bihar Lab Technician Jobs 2025: लैब टेक्नीशियन के 1,068 पदों पर भर्ती

बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने लैब टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,068 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें प्रयोगशाला तकनीशियन और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के पद शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक निर्धारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Government Jobs 2025: Over 11,000 Vacancies Open Across Various Departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

BPSC AES Recruitment 2025: सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक के 17 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (AES) के 17 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का स्नातकोत्तर स्तर का अध्ययन रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या भौतिकी में होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आरक्षण नियम लागू होंगे। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। वेतनमान लेवल 6 के अनुसार निर्धारित किया गया है।  विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।  

विज्ञापन
Bihar Government Jobs 2025: Over 11,000 Vacancies Open Across Various Departments
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BPSC ATP Recruitment 2025: 35 पदों पर होगा चयन

सहायक नगर निवेशक (ATP) के 35 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास टाउन प्लानिंग, अर्बन/सिटी/कंट्री प्लानिंग, ट्रांसपोर्ट या हाउसिंग/इन्वारमेंटल प्लानिंग में स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है, जिसमें आरक्षण लागू होगा। चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। वेतन स्तर-09 के अनुसार मिलेगा। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed