फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar BTSC Vacancy: बिहार में निकलीं 4654 नौकरियां, अक्तूबर में इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, देखें रिक्तियां

Sun, 05 Oct 2025 02:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 05 Oct 2025 02:40 PM IST
सार

Bihar BTSC Recruitment: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने इस साल 4654 पदों के लिए भर्ती का एलान किया है। यह भर्ती जूनियर इंजीनियर, होस्टल मैनेजर, कार्य निरीक्षक और दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी पदों के लिए है। विस्तृत विववरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar BTSC Recruitment 2025: 4654 Vacancies Released, check all details here
BTSC Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

Bihar BTSC Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्ष 2025 में 4654 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए किया जाएगा, जिनमें जूनियर इंजीनियर (Junior Engineers), होस्टल मैनेजर (Hostel Manager), कार्य निरीक्षक (Work Inspector), और दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी (Dental Health Specialist) शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar BTSC Recruitment 2025: 4654 Vacancies Released, check all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

BTSC JE Recruitment 2025: 2747 पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में जूनियर इंजीनियरों के 2747 रिक्त पदों के लिए BTSC JE भर्ती अधिसूचना 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कुल 2747 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें सिविल विभाग के लिए 2591, मैकेनिकल विभाग के लिए 70, और इलेक्ट्रिकल विभाग के लिए 86 रिक्तियां शामिल हैं।

बीटीएससी जेई के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.btsc.bihar.gov.in पर 15 अक्तूबर 2025 से शुरू होंगे, और उम्मीदवारों को अपने आवेदन 15 नवंबर 2025 तक जमा करने होंगे। 

BTSC JE (Electrical) Notification 2025 
BTSC JE (Mechanical) Notification 2025
BTSC JE (Civil) Notification 2025
Bihar BTSC Recruitment 2025: 4654 Vacancies Released, check all details here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

BTSC Work Inspector Recruitment 2025: कार्य निरीक्षक के 1,114 पदों पर भर्ती

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,114 कार्य निरीक्षक (कार्य सहायक) पदों पर भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी की है। फिलहाल केवल रिक्तियों की कुल संख्या और पंजीकरण तिथियां घोषित की गई हैं। 

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

देखें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar BTSC Recruitment 2025: 4654 Vacancies Released, check all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: छात्रावास प्रबंधक की 91 नौकरियां

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) के 91 पदों पर भर्ती के संबंध में संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। बीटीएससी छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2025 से www.btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन 10 नवंबर 2025 से पहले जमा करना होगा।

देखें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
Bihar BTSC Recruitment 2025: 4654 Vacancies Released, check all details here
AIIMS Vacancy 2024 - फोटो : freepik

BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी के 702 पद

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग, पटना ने दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी के पदों पर भी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 अक्तूबर से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 702 रिक्त पदों को भरना है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सहित विस्तृत पात्रता मानदंड विस्तृत अधिसूचना में किए जाएंगे।

देखें आधिकारिक अधिसूचना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed