फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं मैनेजर और ऑफिसर की 400+ नौकरियां, जानें योग्यता और अनुभव की शर्तें

Wed, 06 Aug 2025 03:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 06 Aug 2025 03:49 PM IST
सार

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर और अधिकारी पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत 400 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Bank of Baroda Recruitment 2025: Over 400 Vacancies for Manager and Officer Posts
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

BOB Manager Vacancies: बैंक ऑफ बड़ौदा ( BOB ) ने मैनेजर, ऑफिसर एग्रीकल्चर सेल्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर 26 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 417 रिक्तियों को भरना है।

Bank of Baroda Recruitment 2025: Over 400 Vacancies for Manager and Officer Posts
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

पद विवरण और शैक्षणिक योग्यता

ऑफिसर (एग्रीकल्चर सेल्स) और मैनेजर (एग्रीकल्चर सेल्स) पदों के लिए उम्मीदवार के पास कृषि या इससे संबंधित विषयों में चार साल की स्नातक डिग्री होना जरूरी है। मान्य विषयों में एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, एनिमल हसबैंड्री, डेयरी साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, फिशरी साइंस, बायोटेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने मार्केटिंग, एग्री बिजनेस, रूरल मैनेजमेंट या फाइनेंस जैसे विषयों में दो वर्षीय फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा किया है, उन्हें वरीयता दी जाएगी।

Bank of Baroda Recruitment 2025: Over 400 Vacancies for Manager and Officer Posts
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

अनुभव की आवश्यकता

ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 1 वर्ष का अनुभव एग्रीकल्चर सेल्स में होना चाहिए। यह अनुभव BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) सेक्टर में हो तो और बेहतर माना जाएगा। मैनेजर के लिए कम से कम 3 वर्षों का अनुभव जरूरी है, जिसमें BFSI सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank of Baroda Recruitment 2025: Over 400 Vacancies for Manager and Officer Posts
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

आयु सीमा

ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। वहीं मैनेजर पद के लिए न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना संबंधित भर्ती अधिसूचना में दी गई कट-ऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
Bank of Baroda Recruitment 2025: Over 400 Vacancies for Manager and Officer Posts
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। जबकि सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग आदि) से ही स्वीकार किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed