अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School) आपको बेहतरीन मौका दे रहा है। देशभर के कुल 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के करीब आठ हजार पद हैं। अब इन स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
{"_id":"5d78e4aa8ebc3e01711f663c","slug":"army-public-school-teacher-recruitment-2019-apply-for-tgt-pgt-vacancy-sarkari-naukri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Army Public School में हैं शिक्षकों के आठ हजार पद, भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Army Public School में हैं शिक्षकों के आठ हजार पद, भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन
Fri, 13 Sep 2019 02:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन / रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 01 सितंबर 2019
- आवेदन / रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख - 22 सितंबर 2019
- ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख - 04 अक्टूबर 2019
- परीक्षा की तारीख - 19 और 20 अक्टूबर 2019
- रिजल्ट जारी होने की तारीख - 30 अक्टूबर 2019
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। प्रमुख योग्यताओं के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
- पीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड होना जरूरी।
- टीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड जरूरी।
- पीआरटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड / दो वर्षीय डिप्लोमा जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयु सीमा (Age Limit)-
- फ्रेशर के लिए आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- वहीं, जिन अभ्यर्थियों के पास अनुभव है, उनके लिए आयु सीमा अधिकतम 57 वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2019 की शाम 05 बजे तक या उससे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक साइट www.awesindia.com के माध्यम से शिक्षक के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क 500 रुपये है।