Career in Banking: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी! अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो यहां ऐसी दो भर्तियों के बारे में बताया गया है, जिनमें शामिल होकर आप अपने सपने को साकार कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 27 और 28 दिसंबर है। ये भर्तियां ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए हैं।
2 of 5
Jobs
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कौन सी हैं बैंकिंग सेक्टर की वो भर्तियां?
पहली भर्ती भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकाली गई है। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। दूसरी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से अधिसूचित की गई है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1,267 पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। इन दोनों भर्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत हाल ही में हुई है या होने वाली है। इसके अलावा, एक और बंपर भर्ती के बारे में यहां बताया गया है जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
3 of 5
SBI PO Recruitment 2024, एसबीआई में 600 पदों पर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SBI PO Recruitment: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू
भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 600 है, जिनमें से 586 नियमित और 14 बैकलॉग रिक्तियां हैं। अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 21 वर्ष तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2025 है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं।
4 of 5
बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती (BOB SO Recruitment)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
BOB SO Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ अधिकारी की भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ अधिकारी के 1,267 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, यानी 28 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in. के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं।
5 of 5
SBI Clerk Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसके अलावा, बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया एसबीआई की ओर से चालू है। एसबीआई क्लर्क (SBI Junior Associate Vacancy) भर्ती के लिए आवेदन मांग रहा है। कुल 13,735 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ सकते हैं।