{"_id":"5ab4a04a4f1c1bec3f8b4802","slug":"bumper-jobs-for-unemployed-youths-in-dehradun-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो जाएं तैयार, यहां 25000 युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग के साथ नौकरी का सुनहरा मौका","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
हो जाएं तैयार, यहां 25000 युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग के साथ नौकरी का सुनहरा मौका
Sun, 25 Mar 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप में भी टैलेंट है तो इस सुनहरे मौके पर बाद समझो आपकी नौकरी पक्की। आगे जानिए...
2 of 5
technical jobs
प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2018-19 में 25 हजार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही बजट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के लिए 354.92 करोड़ का प्रावधान किया गया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सरकार ने युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग का गठन है। इस विभाग के माध्यम से 2020 तक एक लाख युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा। आगामी वित्त वर्ष में सरकार प्रदेश के 25 हजार युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
JOBS
युवाओं को रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए 26 सेक्टरों का स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के साथ अनुबंध किया गया है। साथ ही ट्रेनिंग हासिल करने के बाद प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसियों को सूचीबद्घ किया।
विज्ञापन
5 of 5
jobs
प्रदेश के आईटीआई, पॉलीटेक्नीक सस्थानों के संसाधनों का कौशल विकास ट्रेनिंग में इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए सरकार स्किल गेप स्टडीज करेगी। इससे जनपद स्तर पर कौशल की मांग एवं उपलब्धता का आकंलन कर कार्य योजना बनाई जाएगी। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को ‘कुशल उत्तराखंड’ एप बनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।