{"_id":"60c37fe98ebc3e493361d8a9","slug":"qazigund-banihal-tunnel-j-k-will-be-connected-for-12-months-tunnel-expected-to-open-within-two-weeks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजीगुंड-बनिहाल टनल: जम्मू और कश्मीर में 12 महीने जुड़ा रहेगा संपर्क, दो हफ्तों के भीतर टनल खुलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजीगुंड-बनिहाल टनल: जम्मू और कश्मीर में 12 महीने जुड़ा रहेगा संपर्क, दो हफ्तों के भीतर टनल खुलने की उम्मीद
Fri, 11 Jun 2021 08:53 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Banihal Qazigund tunnel
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजीगुंड से जम्मू संभाग के बानिहाल तक जोड़ने वाली हाईटेक ऑल सीज़न टनल के रूप में जल्द जम्मू कश्मीर के अवाम को एक बहुमूल्य तोहफा मिलने जा रहा है। इस सुरंग के अगले करीब दो हफ़्तों के भीतर खुलने की खबर ने अवाम के चेहरों पर ख़ुशी लाई है, खासतौर उन लोगों के चेहरों पर जिन्हे इलाज व् कारोबार के संबंध में कश्मीर का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब दशकों बाद दुर्गम रास्तों को पार कर कश्मीर संभाग पहुंचे वाले लोग इस मुसीबत से छुटकारा पाएंगे। 8.5 किलोमीटर लम्बी यह हाईटेक टनल पुरानी जवाहर टनल के करीब 400 मीटर नीचे पहाड़ों को काटने के बाद बनाई गई है। और इस टनल को बनाने में करीब 2100 करोड़ की लागत लगी है। इस टनल के शुरू होने से कश्मीर साल के 12 महीने जम्मू संभाग के साथ जुड़ा रहेगा। और इसके बनने से श्रीनगर से जम्मू के सफर में 16 किलोमीटर कम होंगे। बता दें कि इस टनल का निर्माण कार्य वर्ष 2011 में शुरू हुआ था और कई कारणों के चलते इसके निर्माण में 10 वर्ष से अधिक समय लगा। इस बीच फिलहाल इस टनल ट्रायल चल रहा है और करीब दो हफ़्तों के भीतर इसे अवाम के लिए खोल दिया जाएगा।
Banihal Qazigund tunnel
- फोटो : बासित जरगर
टनल की कंट्रक्शन कंपनी के एजीएम मुनीब टाक के अनुसार यह टनल बाकी के टनलों से थोड़ी अलग है। इसमें 3 लेन हैं, 2 ड्राइविंग लेन और 1 एमरजेंसी लेन। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लेन नार्मल ट्रैफिक के लिए है जबकि एमरजेंसी लेन का इस्तेमाल किसी भी आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है। टाक ने बताया कि टनल में हर 500 मीटर की दूरी पर इमरजेंसी निकास रखा गया है। उन्होंने बताया कि धुंए को टनल से बाहर निकालने के लिए टनल में 126 जेट फैन भी लगाए गए हैं और सर्विलांस के लिए 234 सीसीटीवी कैमरा भी इनस्टॉल किये गए हैं।
Banihal Qazigund tunnel
- फोटो : बासित जरगर
टाक के अनुसार इसे इसलिए ऑल सीज़न टनल कहा जा सकता है क्यूंकि बर्फबारी, हिमस्खलन आदि के चलते अक्सर जवाहर टनल वाले रुट पर यातायात प्रभावित होता था लेकिन यहाँ किसी भी परिस्थिति का कोसी असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि इस टनल के जल्द अवाम के नाम होने से लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इस नई टनल के खुलने से उन्हें उन सब चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा जो उन्हें पहले करना पड़ता था खासकर सर्दियों के मौसम में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banihal Qazigund tunnel
- फोटो : बासित जरगर
बनिहाल के अखिल का कहना है कि उन्होंने जब यह सुना कि इस टनल को जल्द खोला जाएगा तो वह काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि बनिहाल के लोगों को अक्सर सर्दियों के मौसम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था खासकर मेडिकल एमरजेंसी के दौरान। अब इसके खुलने के बाद मरीज़ों को बिना समय गवाए अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Banihal Qazigund tunnel
- फोटो : बासित जरगर
वहीं इस टनल को कश्मीर के लिए भी बेहद लाभदायक माना जा रहा है। श्रीनगर के मेहराज अहमद के अनुसार इसके बनने से एक तो सफर करना अब आसान होगा और साथ ही कारोबार के लिहाज़ से भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों में अक्सर जवाहर टनल के पास फिसलन के चलते घंटों ट्रैफिक जैम रहता था जिससे पैसेंजर गाड़ियां और ट्रक घंटों फसे रहते थे। लेकिन अब इसके खुलने से उन्हें भी काफी राहत मिल पाएगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भीषण गर्मी के बीच बिजली कट से बिगड़ रही कोरोना मरीजों की हालत, जानिए ऐसे कई मामले
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भीषण गर्मी के बीच बिजली कट से बिगड़ रही कोरोना मरीजों की हालत, जानिए ऐसे कई मामले