{"_id":"59672d594f1c1b2b0c8b4919","slug":"tension-in-gangster-village-sanvarda-one-dead-in-last-day-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हूंकार रैली के बाद बेकाबू हुए हालात, एक मौत, एक पुलिसकर्मी आईसीयू में, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूंकार रैली के बाद बेकाबू हुए हालात, एक मौत, एक पुलिसकर्मी आईसीयू में, देखें तस्वीरें
Thu, 13 Jul 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सांवराद में यहां हुआ है रेलवे ट्रेक प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले में सांवराद में राजपूत समाज और पुलिस बुधवार को आमने सामने हो गए थे। समाज ने हुंकार रैली आयोजित की गई, जिसमें हिंसा भड़क गई। एक तरफ राजूपत समाज के लोग थे और दूसरे तरफ स्थिति संभालने के लिए पहुंची पुलिस। हिंसा में दोनों तरफ के लोग घायल हुए। एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं 20 पुलिस कर्मी सहित तीन दर्जन लोगों को चोटें आईं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव बरकार है।
रैली के बाद लोग हो गए बेकाबू, पुलिस पर भी किया पथराव
2 of 6
सांवराद में हूंकार रैली, जिसके बाद हुई हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल आनंदपाल एनकाउंटर के बाद सबसे बड़ा सवाल आनंदपाल के शव के दाह संस्कार का बना हुआ है। परिजन एनकाउंटर की सीबीआई जांच जैसी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं, वहीं सरकार आनंदपाल का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार चाहती है। मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को 24 घंटों में दाह संस्कार करवाने के लिए कहा है। सरकार ने कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। रैली के बाद लोग उग्र हो गए।
होम मिनिस्टर ने कहा, पुलिस को जलाने का प्रयास गया किया
3 of 6
हिंसा में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा के दौरान पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने खूब हमला किया। खुद गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने इस बात को माना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को जलाने का प्रयास किया। प्रदर्शन गलत है, पुलिस ने सही तरीके से एनकाउंटर किया है। उन्होंने कहा रैली के दौरान मंच से भड़काऊ भाषण दिए गए, जिससे स्थिति अनियंत्रित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर घायल पहुंच अस्पताल, उधर गैंगस्टर का शव डी-फ्रिज में
4 of 6
घायलों को एसएमएस रैफर किया गया
- फोटो : अमर उजाला
घायलों का इलाज नागौर जिले के डीडवाना, नागौर और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने शव अपने आंगन में डी-फ्रिज में रखा हुआ है। 24 जून को एनकाउंटर के बाद अब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
तीन जिलों में बेद इंटरनेट और कई हिरासत में
5 of 6
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने गांव नागौर, चूरू और बीकानेर में इंटरनेट सेवा बंद की अवधि को बढ़ा दिया है। वहीं पुलिस ने करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।