{"_id":"5a0e8bc34f1c1bc8678bbf9e","slug":"rajput-leaders-gave-these-statement-about-padmavati-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' को लेकर कोई नाक काटने को तैयार तो कोई सिर, एेसे-एेसे भड़काऊ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' को लेकर कोई नाक काटने को तैयार तो कोई सिर, एेसे-एेसे भड़काऊ बयान
Fri, 17 Nov 2017 01:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पद्मावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर बयानों का सिलसिला जारी है। राजपूतों के साथ भी दूसरे समाज के लोग भी कलाकारों और निर्देशक की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच जो बयान आए हैं, वे बेहद ही तीखे हैं। कोई दीपिका की नाक काटने की बात कह रहा है तो कोई भंसाली का सिर काटकर लाने की बात कह रहा है। गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती की कहानी चितौड़ की महारानी पद्मिनी पर बनी है। इसमें रानी पद्मिनी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है तो वहीं राजा रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। विवाद सबसे पहले फिल्म में एक ड्रीम सीक्वेंस को लेकर शुरू हुआ था।
जौहर की ज्वाला में सब कुछ जलेगा: कालवी
2 of 6
पद्मावती
- फोटो : self
राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि जौहर की ज्वाला है, बहुत कुछ जलेगा। रोक सको तो रोक लो। उन्होंने कहा था राजपूतों के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। राजपूतों ने सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर इतिहास दोहराया जाएगा। धैर्यशील राजपूत युवा सुनवाई नहीं होने पर अब गैर अनुशासित होने को मजबूर होने लगे हैं, इसे चेतावनी समझा जाए। उन्होंने कहा कि वह (दीपिका) मेरी बेटी जैसी है, लेकिन मैं उसको पुन: समझाउंगा नहीं।
नाक काट दी जाएगी- मकराना
3 of 6
Padmavati Trailer
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह मकाराना ने पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण को धमकी दी है। मकराना के अनुसार यदि फिल्म रिलीज होती है तो दीपिका की नाक काट ली जाएगी। गौरतलब है कि दीपिका ने कहा था कि फिल्म रिलीज होकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भंसाली का सिर काटने वाले को 5 करोड़
4 of 6
sanjay leela
- फोटो : social media
मेरठ के एक नेता ने फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को मारने और सिर धड़ से अलग करने की धमकी देते हुए कहा है कि जो भी संजय के सिर को काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
भंसाली है मानसिक विक्षिप्त: आचार्य धर्मेंद्र
5 of 6
आचार्य धर्मेंद्र
आचार्य धर्मेंद्र ने इस पर केवल बैन हीं लगना चाहिए। प्रिंट जला देने चाहिए। उन्होंने कहा इसके साथ ही संजय लीला भंसाली पर मुकदमा करना चाहिए। उनका कहना था कि हमारी महारानियां सबके सामने नहीं नाचती है, फिल्म में जो दिखाया गया है, वो सरासर गलत है। आचार्य धर्मेंद्र ने कहा है कि चितौड़गढ़ की रानी का नाम 'पद्मावती' कभी रहा ही नहीं, उनका नाम तो महारानी 'पद्मिनी' था। अब फिल्म का नाम ही गलत है, तो कथानक में क्या होगा? उन्होंने भंसाली को विक्षिप्त मानसिकता वाला बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।