{"_id":"5a8a6b634f1c1b92268bafe0","slug":"rajasthan-jodhpur-live-murder-accused-again-in-headline-due-to-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल दहलाने वाले लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल का जेल से वीडियो वायरल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दहलाने वाले लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल का जेल से वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Mon, 19 Feb 2018 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
viral video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लव जेहाद के नाम पर लाइव मर्डर कर देश को दहलाने वाले शंभूलाल रैगर का फिर से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसने फिर पुलिस-प्रशासन के होश फाख्ता कर दिए हैं। राजसमंद में लाइव मर्डर को अंजाम देने वाला शंभूलाल फिलहाल देश की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जेल प्रशासन का दावा है कि शंभूलाल को यहां के सबसे सुरक्षित बैरक में रखा है। लेकिन अब शंभूलाल ने कुछ ऐसा किया है, जिसने जेल प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।
शंभूलाल ने फिर बनाया वीडियो
2 of 5
फाइल फोटो
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर से शंभूलाल रैगर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह जेल की बैरक में दिख रहा है। वीडियो में शंभूलाल रैगर अपनी जान का खतरा बता रहा है। बताया जा रहा है कि शंभूलाल ने यह वीडियो खुद ही रिकॉर्ड किया है। वह कहता हुआ दिख रहा है कि जेल प्रशासन ने उसे बहुत ही सुरक्षित बैरक में रखा है। लेकिन उसकी जान को खतरा बना हुआ है।
इस पर लगाया आरोप
3 of 5
फाइल फोटो।
शंभूलाल वीडियो में अपनी ही बैरक में बंद एक अन्य बंदी पर आरोप लगा रहा है। वह कह रहा है कि वासुदेव नाम का एक बंदी जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है वह उसे मार सकता है। बताया जा रहा है कि शंभूलाल का यह वीडियो एक-दो दिन पुराना है। राजसमंद में लाइव मर्डर को अंजाम देने वाला शंभूलाल भड़काऊ मैसेज को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। जिस बंगाली मजदूर का शंभूलाल ने लव जेहाद के नाम पर लाइव मर्डर किया था उसका नाम अफराजुल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर तक मचा हड़कंप
4 of 5
Shambhulal Regar
लाइव मर्डर के आरोपी का जेल से वीडियो वायरल होने के बाद जयपुर तक हड़कंप मच गया है। राजस्थान के जेल विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में जोधपुर सेंट्रल जेल में तलाशी के आदेश दिए। आज सुबह ली गई जेल की तलाश में 20 से ज्यादा मोबाइल जब्त होने की बात सामने आई है। लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल से कोई मोबाइल मिला है या नहीं।
विज्ञापन
हाईटेक सुरक्षा वाली है जेल
5 of 5
आसाराम भी इसी जेल में
गौरतलब है कि जोधपुर सेंट्रल जेल को देश की सबसे सुरक्षित जेलों में माना जाता है। इस पूरी जेल में गृह विभाग के अनुसार जैमर लगे हुए हैं। लेकिन बीते कुछ समय से इस जेल में बंद कैदियों के लगातार सोशल मीडिया अकाउंट होते रहे हैं। आज जेल में तलाशी से पूर्व भी इस जेल से 25 से अधिक मोबाइल बरामद किए जा चुके है। यह जेल सुर्खियों में तब आयी थी जब यहां के जेलर की एक बंदी ने हत्या कर दी थी। नाबालिग से दुराचार के आरोपी आसाराम भी इसी जेल में बंद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।