फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा वायरस की जकड़ में एक और महिला विधायक, 51 दिन में 88 मौत से सहमे लोग

Wed, 21 Feb 2018 10:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur one more bjp mla found swine flu positive
विधायक अमृता मेघवाल
स्वास्थ्य के क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए का व्यय करने वाली सरकार लंबे समय से एक वायरस के आगे बेबस नजर आ रही है। नतीजतन यह वायरस राजस्थान में बीते करीब डेढ़ माह में 88 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। वायरस एच1एन1 का प्रकोप राजस्थान में इतना भीषण है कि बीते वर्ष एक विधायक की भी इसके कारण जान जा चुकी है। वहीं मंगलवार को एक और महिला विधायक में इस वायरस की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। गौर करने वाली बात यह है जब जालौर से विधायक अमृता मेघवाल की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब वह विधानसभा में थी। 

बीते वर्ष हुई थी महिला विधायक की मौत

rajasthan jaipur one more bjp mla found swine flu positive
कीर्ति कुमारी
राजस्थान में बीते वर्ष मांडलगढ़ से भाजपा विधायक रही कीर्ति कुमारी की भी स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। देश में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव में नंबर वन राज्य राजस्थान में प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में इस वायरस की चपेट में आ चुके है। जबकि राजस्थान के मुख्य सचिव एनसी गोयल सहित कई विधायक भी इस वायरस का शिकार हुए है। 

अब सभी की होगी जांच

rajasthan jaipur one more bjp mla found swine flu positive
फाइल फोटो।
जालौर से विधायक अमृता मेघवाल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब राजस्थान विधानसभा सहित अन्य स्थानों पर उनसे संपर्क में आए सभी लोगों की जांच होगी। जानकारी के अनुसार अमृता मेघवाल को कई दिनों से बुखार था। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा की डिस्पेंसरी में ही जांच करवाई थी। जिसके बाद उनके सैम्पल एसएमएस अस्पताल भेजे गए थे। जहां से चिकित्सकों ने उनको यह जानकारी मैसेज के माध्यम से दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 976 पॉजिटिव

rajasthan jaipur one more bjp mla found swine flu positive
स्वाइन फ्लू
अब तक 976 पॉजिटिव
गौरतलब है राजस्थान लंबे समय से स्वाइन फ्लू का कहर है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष में अब तक करीब 976 पॉजिटिव सामने आ चुके है। जबकि 88 लोगों की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। वहीं राजस्थान सरकार का स्वास्थ्य विभाग केवल स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के दावे और आवश्यक कदम उठाने की बात ही कहता नजर आ रहा है। 

 
विज्ञापन

प्रार्थना सभाओं पर रोक है

rajasthan jaipur one more bjp mla found swine flu positive
swine flu
जयपुर के कार्यवाहक जिला कलक्टर ने कुछ दिन पूर्व जयपुर के सरकारी और निजी स्कूलों में आगामी आदेशों तक प्रार्थना सभाओं पर रोक लगा दी है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के लिए पाबंद करने को कहा गया है। साथ ही स्वाइन फ्लू को लेकर तमाम स्कूलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं जिला कलक्टर के इस निर्देश के बाद बच्चों व परिजनों में भय का माहौल है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed