फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर को सुंदर बनाने के वादों ने ली मासूम की जान, बिलखते परिजनों ने सड़क पर रखा शव

Tue, 06 Feb 2018 01:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur a boy drown in hole and parents protest
शव
शहरों को सुंदर बनाने के नाम पर केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन सुंदरता के लिए जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वे लोगों की मौत का कारण साबि​त हो रहे हैं। जयपुर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ड्र्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट ने सोमवार को एक 11 वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।

​नहीं बचाया जा सका

rajasthan jaipur a boy drown in hole and parents protest
प्रदर्शन
दरसअल जयपुर के शास्त्री नगर का रहने वाला रवि स्कूल की छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ खेलने निकला था। इस दौरान वह पतंग लूटने के प्रयास में कॉलोनी के नजदीक बने 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्डे में गिर गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया व वहां निकल रहे लोगों से भी मदद मांगी। लेकिन गड्डा गहरा होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। 

परिजनों ने किया प्रदर्शन

rajasthan jaipur a boy drown in hole and parents protest
सड़क जाम कर प्रदर्शन
कंपनी का कहना है कि फ्रंट का काम इस गड्डे से कुछ दूरी पर है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्डा द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का काम रही कंपनी ने ही खोदा है। वहीं रवि के परिजनों व स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए आज मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और रवि के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से समझाइश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने किया इंकार

rajasthan jaipur a boy drown in hole and parents protest
फाइल फोटो।
इसके बाद मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने रवि को गड्डे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम और द्रव्यवती रिवर फ्रंट का काम कर रही टाटा कंपनी ने कहा है कि यह गड्डा उन्होंने खोदा ही नहीं था। 
विज्ञापन

यह है प्रोजेक्ट

rajasthan jaipur a boy drown in hole and parents protest
फाइल फोटो।
द्रव्यवती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट अहमदाबाद के साबरमती ​रिवर फ्रंट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 1667 करोड़ रुपए खर्च होने है। सबंधित विभागों का दावा है कि 42 किलोमीटर लंबी इस नदी पर विकास कार्य पूर्ण होने के बाद इससे जयपुर की सूरत बदल जाएगी। इसके दोनों किनारों पर गार्डन सहित अन्य मनारंजन के साधन भी विकसित किए जा रहे है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed