फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 शव देखकर सहम गया शहर, मौत के जिम्मेदार हलवाई पर केस दर्ज

Mon, 19 Feb 2018 10:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
rajasthan beawar number of death people can be increase
ब्यावर
एक छोटे से लालच ने 19 लोगों को दर्दनाक मौत दे दी। हादसा एक शादी समारोह के दौरान दो से अधिक सिलेंडर विस्फोट के कारण हुआ। इसके कारण अजमेर के ब्यावर में शुक्रवार शाम समारोह स्थल का भवन भर-भराकर गिर गया। जिसमें करीब तीन दर्जन लोग दब गए। इसके बाद शुरू किए गए रेस्क्यू आॅपरेशन में मलबे से 19 शव निकाले गए। ब्यावर में हुए इस दर्दनाक हादसे का आॅपरेशन रविवार शाम तक जिला प्रशासन से लेकर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टीमें लगी रही। वहीं ब्यावर, अजमेर और जयपुर के अस्पतालों में अब भी एक दर्जन से अधिक गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

rajasthan beawar number of death people can be increase
दाह संस्कार
ब्यावर हादसे में सबसे अधिक पीपाड़ सिटी के दस लोगों की मौत हुई। जबकि इस हादसे में ब्यावर के रहने वाले छह व पाली के तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार जहां हादसा हुआ वहां हेमंत पटलेचा का शादी समारोह आयोजित हो रहा था। हादसे में हेमंत पटलेचा की मां भी मौत हो गई। हादसे में पीपाड़ के रहने वाले दस लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया है।

हलवाई जयपुर में भर्ती

rajasthan beawar number of death people can be increase
ब्यावर
पुलिस के अनुसार हादसे का प्रमुख कारण सिलेंडर में गलत तरीके से की जा रही रिफलिंंग थी। रिफलिंग शादी समारोह में खाना बनाने पहुंचे हलवाई गजेंद्र सिंह कर रहा था। इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। गजेन्द्र सिंह भी हादसे में बुरी तरह झुलस गया है जिसे जयपुर रैफर किया गया है। ब्यावर के रहने वाले गजेन्द्र सिंह पर पुलिस ने आपराधिक मानव वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

rajasthan beawar number of death people can be increase
वसुंधरा राजे
हादसे के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रशासनिक जांच के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके साथ ही जांच अधिकारी जिम्मेदार विभागों के खिलाफ भी रिपोर्ट तैयार करेंगे। गौरतलब है कि हमेशा की तरह हादसे के बाद प्रशासन विवाह स्थलों में उड़ रही नियमों की धज्जियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कह रहा है। 
विज्ञापन

खामियां ही खामियां

rajasthan beawar number of death people can be increase
beawar tragedy
जहां एक ओर हादसा स्थल कुमावत समाज भवन में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरी हादसे के बाद ब्यावर के मुख्य सरकारी अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की कमी ने भी पीड़ितों की मुश्किल बढ़ा दी। जानकारी के अनुसार यहां पहुंचे शवों को रखने के लिए डीप फ्रिज की संख्या कम थी। जिसके कारण शवों को यहां तुरंत दूसरे स्थानों पर भेजा गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed