फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये क्या! राजस्थान में 'बर्फ' की चादर, देखकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 18 Sep 2017 03:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
picturesque scenes of sambhar salt lake in jaipur rajasthan
खंडहर बन चुका पुराने रेल के पुल का नजारा - फोटो : Internet
राजस्थान को दुनियाभर में यहां की गर्मी और ऊंचे-ऊंचे रेत के टीलों के लिए जाना जाता है, मगर ये दृश्य देखने के बाद हर कोई चौंक जाता है, अरे! ये क्या, राजस्थान में बर्फ सी चादर। आमतौर पर आपने ऐसे दृश्य केवल हिमाचल प्रदेश या जम्मू कश्मीर में देखे होंगे, मगर राजस्थान में ऐसी सफेद चादर कहां बिछती है, ये बहुत कम लोग ही जानते हैं।

 

ऐसा नजारा देखने के बाद धोखा भी खा जाते हैं लोग

picturesque scenes of sambhar salt lake in jaipur rajasthan
नमक के इन टीलों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये किसी ग्लेशियर हो - फोटो : Internet
राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर एक कस्बा है सांभर। यह कस्बा अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ नमक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है जहां दूर दूर तक देखने पर नमक के अलावा और कुछ नजर नहीं आता है। जगह-जगह नमक के पहाड़ हैं। अब सांभर पर्यटन स्थल के रूप में भी उभर रहा है। यहां झील में लोग बाइकिंग, सफारी करने के लिए दूर दूर से आते हैं लेकिन, ये खतरनाक भी साबित हो सकता है। इसलिए अगर आप भी यहां घूमने के लिए जाएं तो संभल कर रहें। 

छुक-छुक से होती है नमक की सप्लाई

picturesque scenes of sambhar salt lake in jaipur rajasthan
नमक ढोकर ले जाती है एक ट्रेन - फोटो : Internet
नमक उत्पादन के साथ यहां की खासियत है इंटरनल रेलवे ट्रेक। यहां झील में आज भी नेरो गेज ट्रेन चलती है। जिसे नमक की ट्रेन कहते है। नमक की ट्रेन जहां नमक के साथ यहां मजदूरों को भी एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है। सुरक्षा के लिए इस कस्बे में कई रेलवे फाटक बने हुए है। इसी तरह पुल भी बने हुए है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परफेक्ट लोकेशंस में से एक है सांभर झील

picturesque scenes of sambhar salt lake in jaipur rajasthan
पीके फिल्म के शुरुआती दृश्य भी यहीं फिल्माए गए थे - फोटो : Internet
फिल्म इंडस्ट्री की नजरों में सांभर झील एक परफे​क्ट शूटिंग लोकेशन बनती जा रही है। झील के बीचों बीच कई एजेंसियों द्वारा फैशन फोटो शूट्स यहां आम बात है। वहीं बॉलीवुड की कई फेमस फिल्मों के सीन इस लोकेशन पर फिल्माए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन

मीलों दूर से आने वाले फ्लैमिंगो का यहां होता है स्वागत

picturesque scenes of sambhar salt lake in jaipur rajasthan
झील में विचरण करते फ्लेमिंगो - फोटो : Internet
सर्दी के मौसम में पानी की तलाश में मीलों दूर से आने वाले फ्लैमिंगो पक्षी यहां अपना डेरा जमा लेते हैं। झील में नमक के अलावा मछलियां होने के कारण इन पक्षियों को दाना और पानी दोनों आराम से उपलब्ध हो जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed