{"_id":"5a8965dc4f1c1ba3378b4a36","slug":"rajasthan-beawar-cylinder-blast-in-marriage-function-how-groom-save-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस हादसे में 19 की हुई मौत, वहां एक पान ने बचाई दूल्हे की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस हादसे में 19 की हुई मौत, वहां एक पान ने बचाई दूल्हे की जान
Sun, 18 Feb 2018 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
beawar gas tragedy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजमेर के ब्यावर में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर फटा और पूरा भवन भर भराकर नीचे आ गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान दूल्हा भी उसी भवन में मौजूद था। वह अपने परिजनों के साथ मेंहदी के कार्यक्रम में व्यस्त था।
दूल्हे पान की पीक थूकने गया था
2 of 5
Paan
जानकारी के मुताबिक दूल्हा दोस्तों के साथ भवन परिसर में मौजूद था। बताया जा रहा है कि उसने पान खा रखा था। वो पान की पीक थूकने बाहर आया। बस, इसी दौरान यह हादसा हो गया। दूल्हे ने तेज धमाके की आवाज सुनी और पीछे मुड़कर देखा तो मंजर पल भर में बदल गया था।
जबरदस्त था धमाका, मंजिले ध्वस्त
3 of 5
beawar tragedy
पुलिस के अनुसार, हेमंत पटलेचा के शादी समारोह के दौरान हलवाई जब गलत तरीके से सिलेंडर की रिफलिंग कर रहा था तो ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला भवन का अधिकतर हिस्सा धाराशायी हो गया। इस मलबे में कई लोग दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
19 शव अब तक निकाले जा चुके हैं
4 of 5
ब्यावर
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि समारोह के दौरान 50 से अधिक लोग इस भवन में मौजूद थे। हादसे के बाद अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 2 से ज्यादा शव और यहां दबे होने की आशंका है। वहीं इस भीषण हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल है। इनमें से कई लोग गंभीर घायल है, जिन्हें अजमेर और जयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
खुशियों की जगह मातम पसर गया
5 of 5
ब्यावर
शादी समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से भी लोग यहां आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में इन लोगों के परिजन घटनास्थल पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद खुशियों की बजाय मातम पसर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।