{"_id":"5a843ad84f1c1bff388b8118","slug":"acid-attack-the-past-few-acid-attack-s-stories-which-were-nailbiting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Acid Attack की ऐसी खतरनाक कहानियां जो रौंगटे खड़े कर देंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Acid Attack की ऐसी खतरनाक कहानियां जो रौंगटे खड़े कर देंगी
Wed, 14 Feb 2018 07:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसिड अटैक के पीडित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलेंटाइन डे पर एसिड अटैक के मामले ने एकबारगी तो सबके होश उड़ा दिए। जयपुर के ट्राइटन मॉल में आज एक तरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने 40 वर्षीय अधेड़ महबूब को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में महिला और उसके नजदीक खड़ी एक युवती झुलस गई है। पिछले कुछ महीनों में अलग अलग कारणों से एसिड अटैक हुए हैं। कहीं पति पत्नी के झगड़े में एसिड अटैक हुआ है तो कहीं एक व्यापारी ने ग्राहकों पर तेजाब फेंक दिया। जानते हैं ऐसे कई किस्सों के बारे में...
बात बात में हुआ विवाद, ज्वैलर ने नहीं किया लिहाज
2 of 5
एसिड अटैक पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
एसिड अटैक के ये मामले राजस्थान से जुड़े हुए हैं। एक ज्वैलर और ग्राहकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि ज्वैलर ने ग्राहकों पर तेजाब डाल कर झुलसा दिया। घटना जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे की थी, जहां दीनदयाल थानवी मार्ग पर एक ज्वैलर का अपनी दुकान पर आए ग्राहकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आए ज्वैलर ने इन ग्राहकों पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे पांच ग्राहक बुरी तरह से झुलस गए।
महिला का चेहरा और पीठ झुलस गए
3 of 5
एसिड अटैक के पीडिता
- फोटो : अमर उजाला
भीलवाड़ा के कुड़ी चौराहे के पास शुक्रवार को एक महिला पर एसिड फैंककर घायल करने की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। महिला को गंभार हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाना क्षेत्र के नोहरा कानोता गांव की रहने वाली बलियाखेड़ा में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक महिला शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुड़ी चौराहे के पास अज्ञात हमलावर ने उसके चेहरे पर ज्वलनशील फैंका और फरार हो गए। घटना के बाद महिला का चेहरा और पीठ कई जगह से झुलस गई। बाद में महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग पति ने पत्नी को बनाया निशाना
4 of 5
Acid attacks
एक घटना सीकर जिले के लक्ष्मनगढ़ कस्बे से जुड़ी है। यहां बुजुर्ग दंपती के बीच हुए मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आए बुजुर्ग पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में सीकर रैफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सदाबहार मोहल्ले में रहने वाले सत्यनारायण शर्मा का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी पर तेजाब डाल दिया। इससे सुशीला देवी बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
प्रोपर्टी विवाद बना कारण, पिता ने पुत्र पर फेंका
5 of 5
चेहरे पर फेंका तेजाब
डूंगरपुर की आदर्श नगर कॉलोनी में एक पिता ने पुत्र पर एसिड फेंक दिया। जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी उदयराम जोशी का अपने पुत्र भाग्यराम के साथ लंबे समय से एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात्रि जब भाग्यराम घर में टीवी देख रहा था तो इस दौरान उसका अपने पिता से पुन: दुकान को लेकर विवाद हो गया। लेकिन आरोपी उदयराम इसके बाद वहां से चला गया। कुछ मिनटों बाद आरोपी एसिड से भरी बोतल लेकर आया और टीवी देख रहे अपने पुत्र पर एसिड फेंक दिया। जिससे भाग्यराम बुरी तरह झुलस गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।