{"_id":"586644874f1c1b255eeec1e6","slug":"serial-killers-who-known-in-world-today-for-their-brutality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो सीरियल किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो सीरियल किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग
Fri, 30 Dec 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 30 Dec 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये दुनिया के वो किलर्स हैं जिन्होंने एक या दो हत्याएं नहीं की बल्कि इनको 70 से अधिक हत्याओँ के लिए जाना जाता है। इन्होंने हत्या, रेप, यौन शोषण जैसे घिनौने अपराधों को करने में बर्बरता की सारे हदें ही लांघ दीं। एक सवाल उठता है कि ये सनकी आखिर ऐसा कदम उठाते ही क्यों है जिसकी वजह से बेगुनाह और मासूम इंसान की जिंदगी नरक हो जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि सनकी बचपन में हुई घटनाओं से परेशान रहते हैं तो कुछ इन्हें प्यार में धोखा खाना ही इनकी सनक की वजह मानते हैं। भले ही इनकी बर्बरता अपनाने के पीछे कई कारण हो लेकिन इनके हाथों हुआ अपराध आसानी से भूला नहीं जा सकता। आइए आपको बताते है दुनिया के उन सीरियल किलर्स के बारे में जिन्होंने अपने सिरफिरेपन से कई लोगों को मौत के घाट उतारा। ये वो सीरियल किलर्स है जिनके किस्से सुनकर लोग आज भी थर्रा जाते हैं। जानें कौन हैं ये....
वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग
2 of 7
serial killers
लूईस गैरावीटो एक ऐसा सीरियल किलर जिसने करीब 300 बच्चों को अपना निशाना बनाया। ये सनकी कोलंबिया का रहने वाला है। लूईस को दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर्स में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि जिन बच्चों का शोषण और रेप लूईस ने किया वे सभी 16 साल से कम उम्र के थे। लूईस की इस क्रूरता के चलते वो कोलंबिया के अखबारों में लंबे समय तक छाया रहा। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग
3 of 7
पेडरो लोपेज भी कोलंबिया का ही रहने वाला था। कभी कत्ल, शोषण और रेप के आरोप में घिरे पेडरो ने अपराध करने में गैरोविटो को भी पीछे छोड़ दिया। पेडरो पर 420 पीड़ितों को अपना शिकार बनाने का आरोप लगा, जिसमें से 110 के साथ उसने बर्बरता की सारी सीमाएं ही लांघ दी। चौंकाने वाली बात है कि इस सीरियल किलर ने कोलंबिया में 300 से ज्यादा लड़कियों का कथित तौर पर रेप और मर्डर किया। पेडरो की इस सनक के सामने आने के बाद वो नॉर्थ अमेरिका में लंबे समय तब सुर्खियों में बना रहा। गिरफ्त में आने के बाद पेडरो को मानसिक रोगी करार दिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग
4 of 7
डेनियल कैमार्गो बारबोसा वो सीरियल किलर है जिसका नाम अपराधिक घटनाओं के काले पन्नों में आज भी दर्ज है। डेनियल पर करीब 150 लोगों को शोषित करने का आरोप लगा, जिनमें से उसे 72 लोगों के कत्ल का दोषी पाया गया। पुलिस के मुताबिक बचपन से ही वो क्राइम करने का इच्छुक था। लेकिन, सनक में डूब चुके डेनियल ने नाबालिग लड़कियों और जवान औरतों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। वो अपने शिकार को पैसे का लालच देता था और लंबी सैर पर ले जाता था। जब पीड़िता थक जाती थी वो उनके साथ रेप करता था और गला घोंट देता था। 1994 में जेल के अंदर ही डेनियल का कत्ल कर दिया गया था।
विज्ञापन
वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग
5 of 7
कमपतिमार शंकरिया एक ऐसा भारतीय सीरियल किलर था जो अपने शिकार को हथौड़ा मार कर खत्म करता था। मीडिया खबरों के अनुसार इस किलर ने करीब 70 लोगों को हथौड़े से मौत के घाट उतारा था। साल 1979 में इस शख्स को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। फांसी के दौरान उसके आखिरी शब्द थे कि मैंने बहुत कत्ल किए है, लेकिन मेरे जैसा और कोई न हो इसकी उम्मीद करता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।