फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISIS की सेक्स गुलाम रही नादिया बनीं UN की गुडविल एम्बेसडर, बयां की दर्दनाक दास्तां

Fri, 16 Sep 2016 03:01 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Nadia Murad made goodwill ambessador of United naition
Nadia Murad - फोटो : independent
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के हाथों सेक्स गुलाम रह चुकीं नादिया मुराद को यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एम्बेसडर चुना गया है। 16 सितंबर को चुनी गईं नादिया के लिए यूएन ने घोषणा की है कि नादिया तस्करी के अनगिनत पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाएंगी और एक सकारात्मक संदेश भी देंगी।


अपने साथ गुजरे खौफनाक मंजर का खुलासा नादिया ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल 2015 में किया था। उसने बताया कि आईएस सेक्स गुलाम बना कर जो अत्याचार करता है, उसे सोच कर भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं। पीड़ित लड़कियों को इस कदर पीटा और रेप किया जाता था कि वह रोज रहम की भीख मांगती हैं।

 
Nadia Murad made goodwill ambessador of United naition
Nadia Murad
19 साल की थी जब आईएस ने बनाया सैक्स गुलाम

2014 में आईएस ने नादिया को अपने चंगुल में फंसाया था और वह उस समय वह 19 साल की थी। नादिया ने बताया कि गैर-मुस्लिम यहूदी समुदाय की होने की वजह से उसे हद से ज्यादा प्रताड़ित किया जाता था।
Nadia Murad made goodwill ambessador of United naition
Nadia Murad - फोटो : DNA
मां-बाप का कत्ल नादिया के सामने ही किया

नादिया के सााथ साथ उसके पूरे परिवार को आईएस ने गुलाम बनाया था। नादिया अपने और परिवार के ऊपर किए गए जुल्मों का जिक्र भी करते हुए डर जाती है। लेकिन उसने एक दर्दनाक खुलासा किया है। एनडीटीवी के अनुसार नादिया ने बताया कि उसकी आंखों के सामने आईएस ने उसके मां-बाप का कत्ल किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nadia Murad made goodwill ambessador of United naition
Nadia Murad - फोटो : Youtube

एक बार एक साथ छह लोगों ने किया रेप

गुलामी में नादिया का कई बार रेप किया गया, साथ ही बेरहमी से पीटा भी गया। इस बीच अपने आप को आईएस के चंगुल से बचाने की नादिया ने कोशिश की। लेकिन, उसे यह भारी पढ़ गया क्योंकि जब उसने भाग निकलने की कोशिश की तो छह लोगों ने उसे पकड़कर उसका गैंगरेप किया।

विज्ञापन
Nadia Murad made goodwill ambessador of United naition
Nadia Murad - फोटो : independent
निजी वेबसाईट से लोगों को करती है जागरूक
फिलहाल नादिया जर्मनी में हैं, जहां उसका इलाज किया गया। आईएस के हाथों मौत को करीब से देख चुकी नादिया लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई है। खास बात है कि वह इतना सब होने के बाद भी कमजोर नहीं पड़ी हैं और लोगों को अच्छा संदेश दे रही हैं। इसके लिए वह अपनी निजी वेबसाइट की मदद ले रही हैं।

नादिया की निजी वेबसाइट के अनुसार, वह " जन अत्याचार, मानव तस्करी और नरसंहार से पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए समर्पित ठीक है। साथ ही "संयुक्त राष्ट्र के साथ और उसकी नई स्थिति से जीवन और समुदायों को फिर से निर्माण मिशन में मदद मिलेगी।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed