Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
former beauty queen arrested for theft at los angeles internaitional airport
{"_id":"5822ff5c4f1c1ba16fb388f7","slug":"former-beauty-queen-arrested-for-theft-at-los-angeles-internaitional-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सुष्मिता सेन को इस ब्यूटी क्वीन ने दी थी टक्कर, जानें क्यों हुई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कभी सुष्मिता सेन को इस ब्यूटी क्वीन ने दी थी टक्कर, जानें क्यों हुई गिरफ्तार
Wed, 09 Nov 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कुछ ऐसे बड़े सितारे भी हैं जिन्हें कभी उनकी छोटी हरकतों के लिए शर्मिंदा होना पड़ा है। उनमें से ही एक ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्हें मामूली चोरी के आरोप में गिरफ्तार तक होना पड़ा था। दरअसल 1994 में मिस अमेरिका रही फ्रांसिस लूईस पारकर को अमेरिका के लॉस एंजेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कभी सुष्मिता सेन को देती थीं टक्कर, जानें क्यों हुई ये ब्यूटी क्वीन गिरफ्तार
2 of 5
बता दें कि एक जमाने में ब्यूटी क्वीन रहीं लू पारकर को छोटी सी हेडफोन चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वाक्या सुबह करीब 7 बजे का था जब लू अपने बीमार पिता से मिलने के लिए जा रही थी। तब एक पैसेंजर ने एयरपोर्ट के टर्मिनल छह से जांच के दौरान अपनी हेडफोन को गायब पाया। पैसेंजर ने एयरपोर्ट प्रशासन से इसकी शिकायत की।
कभी सुष्मिता सेन को देती थीं टक्कर, जानें क्यों हुई ये ब्यूटी क्वीन गिरफ्तार
3 of 5
जांच में जुटे प्रशासन ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो फुटेज में देखा गया कि लू पारकर ने पैसेंजर की हेडफोन चुराई थी। तभी अधिकारियों ने लू को फ्लाइट से उतरवा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया कि मामला गलतफहमी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी सुष्मिता सेन को देती थीं टक्कर, जानें क्यों हुई ये ब्यूटी क्वीन गिरफ्तार
4 of 5
मामले में लू का कहना था कि उन्हें वह हेडफोन मिली थी और वह उसके मालिक को लौटाना चाहती थीं। हेडफोन का मालिक नहीं मिला तो उन्होंने उसे अपने पास ही रख लिया। बता दें कि जिस दौरान लू को गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त उनकी फ्लाइट एयरपोर्ट से निकलने ही वाली थी।
विज्ञापन
कभी सुष्मिता सेन को देती थीं टक्कर, जानें क्यों हुई ये ब्यूटी क्वीन गिरफ्तार
5 of 5
लू पारकर ने 1994 के मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. इतना ही नहीं लू पारकर उन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से एक थी जिन्होंने इस खिताब को जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को टक्कर दी थी। वह एक न्यूज एंकर और एनीमल एक्टीविस्ट भी रही हैं। साथ ही वह मिस टीन यूएसए 2016 की जजों में से एक भी रहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।