{"_id":"56e13e6f4f1c1b5c158b456b","slug":"florida-mom-is-accidentally-shot-by-her-four-year-old-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार साल के बच्चे के हाथ लगी पिस्तौल, मां को मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल के बच्चे के हाथ लगी पिस्तौल, मां को मार दी गोली
Thu, 10 Mar 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बच्चे के हाथ से चली गोली का शिकार हो गई मां
- फोटो : facebook/jamie gilt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका की बंदूक संस्कृति ने इस मां को बुरी तरह जख्मी कर दिया। गोली चलाने वाला कोई और नहीं, बल्कि चार साल का इसका बच्चा ही था। वारदात के ठीक पहले महिला ने सोशल साइट पर ढींगे मारी थीं कि इसका बच्चा एक अच्छा शूटर है। शायद सोशल मीडिया पर ये स्टेटस लिखते वक्त इसे जरा भी इल्म नहीं था कि जो कह रही है, बच्चा उसको हकीकत का जामा पहना देगा।
चार साल के बच्चे को बताया अच्छा शूटर, बच्चे ने मार दी मां को ही गोली
2 of 6
बच्चे के हाथ में .45 की पिस्तौल लग गई जिससे उसने फायर कर दिया
- फोटो : facebook/jamie gilt
डेलीमेल की खबर के मुताबिक फ्लोरिडा की 31 वर्षीय जेमी गिल्ट हाईप्रोफइल बंदूक समर्थक है। ये अपने बच्चे को लेकर गाड़ी में जा रही थीं। गाड़ी जेमी ही चला रही थीं और इनका छोटा बच्चा गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था। बच्चे के हाथ में .45 की पिस्तौल लग गई जिससे उसने फायर कर दिया। गोली सीधे जेमी को लगी। बुरी तरह जख्मी हुई जेमी ने ये बात खुद पुलिस को बताई।
चार साल के बच्चे को बताया अच्छा शूटर, बच्चे ने मार दी मां को ही गोली
3 of 6
'अच्छा शूटर मेरा बच्चा'
- फोटो : facebook/jamie gilt
हास्यास्पद बात ये है कि वारदात के एक दिन पहले ही जेमी ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हें-मुन्ने को अच्छा शूटर करार दिया था। जेमी बच्चे हाथ से चली गोली का शिकार उस वक्त बनीं जब वह घोड़े को लेने के लिए जा रही थीं। वारदात के वक्त जेमी फ्लोरिडा के जेक्सनविले के पटनैम काउंटी से गुजर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के बच्चे को बताया अच्छा शूटर, बच्चे ने मार दी मां को ही गोली
4 of 6
पुलिसवालों ने की मदद
- फोटो : facebook/jamie gilt
पटनैम काउंटी पुलिस के मुताबिक उन्होंने घोड़े की ट्राली लगे ट्रक को जाते हुए देखा तभी उनका ध्यान ट्रक चलाने वाली महिला पर गया। महिला बुरी तरह जख्मी थी और उसे मदद की जरूरत थी। पुलिस वाले तुरंत ट्रक की तरफ दौड़े और देखा कि जेमी वाकई में जख्मी थी। पुलिस वालों ने जेमी को फौरन प्राथमिक उपचार दिया फिर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चार साल के बच्चे को बताया अच्छा शूटर, बच्चे ने मार दी मां को ही गोली
5 of 6
फ्लोरिडा के बाल-परिवार विभाग को जांच को सौंपी
- फोटो : facebook/jamie gilt
अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जाने से पहले जेमी ने वारदात के बारे में पुलिस को अपना बयान दे दिया था। जांच में लगे अधिकारियों ने पाया कि जेमी सही कह रही थी। उसी के चार साल के बेटे से अनजाने में गोली चली और उसकी मां को लग गई। मामले की पूरी जांच के लिए फ्लोरिडा के बाल-परिवार विभाग को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।