साल कोई भी हो, थोड़ी खुशी और थोड़ा गम जरूर देता है। ...लेकिन साल 2020 ने तो शुरुआत से गमों का ऐसा पिटारा खोला, जिसका अंत साल के आखिर तक नहीं हो सका। दरअसल, साल 2020 में काल के क्रूर हाथों ने हमारे बीच से कई बेशकीमती नगीनों को छीन लिया। इनमें बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ टीवी-थिएटर के कलाकार और राजनेता भी शामिल हैं। इस रिपोर्ट में हम जानते हैं कि बीते साल हमने किन-किन शख्सियतों को खो दिया...
चारूलता पटेल, टीम इंडिया की सबसे बुजुर्ग फैन
2 of 74
विराट कोहली के साथ चारूलता पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो चारूलता पटेल को जानते ही होंगे। अगर नहीं तो हम बता देते हैं। चारूलता पटेल को क्रिकेट की सुपरफैन होने का दर्जा दिया गया है। इंग्लैंड में हुए 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान उन्हें स्टेडियम में देखा गया था, लेकिन 13 जनवरी को वह हमें अलविदा कहकर चली गईं। उस वक्त वह 87 साल की थीं।
सेजल शर्मा, टीवी कलाकार
3 of 74
सेजल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
'दिल्ली तो हैप्पी है जी' की सिम्मी खोसला के किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुकी टीवी कलाकार सेजल शर्मा ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, सेजल ने 24 जनवरी को आत्महत्या कर ली।
कोबे ब्रायंट, अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी
4 of 74
कोबे ब्रायंट
- फोटो : social media
अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। कोबे और उनकी बेटी गियाना की मौत 26 जनवरी को विमान हादसे के चलते हुई।
किर्क डगलस, मशहूर अभिनेता
5 of 74
किर्क डगलस
- फोटो : ट्विटर
स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ एक्टर और माइकल डगलस के पिता किर्क डगलस का 103 की उम्र में पांच फरवरी को निधन हो गया है। किर्क, यूएस के लीडिंग एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रह चुके हैं। साल 1940 में ये काफी मशहूर हुए। इन्होंने अपने करियर में करीब 100 फिल्में कीं, लेकिन बाद में स्ट्रोक होने के कारण इन्हें इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा। हॉलीवुड में 50 साल पूरे करने के अवसर पर 1996 में उन्हें ऑस्कर के मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।