{"_id":"57dfba114f1c1b1a03a8221d","slug":"with-backing-of-isi-jaish-e-muhammad-rises-like-a-phoenix-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#UriAttacks के मास्टरमाइंड के पास हैं 500 से ज्यादा प्रशिक्षित आतंकी, जानें और Facts","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#UriAttacks के मास्टरमाइंड के पास हैं 500 से ज्यादा प्रशिक्षित आतंकी, जानें और Facts
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
सेना के उड़ी बेस कैंप पर हमले से एक बार फिर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों की करतूत सामने आई है। इस हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है। पिछले एक साल के भीतर जैश ए मोहम्मद का यह भारतीय सेना पर दूसरा बड़ा हमला है। जनवरी में जैश ने पठानकोट में एयरफोर्स के बेस पर भी हमला किया था। एक समय मसूद अजहर भारत के कब्जे में था, लेकिन कंधार हाईजैक के बाद मिली रिहाई के बाद से उसका संगठन जैश ए मोहम्मद संसद पर हमले के अलावा पठानकोट और अब उड़ी सैन्य ठिकाने को निशाना बना चुका है। पढ़ें कैसे पाकिस्तान में आतंक का अड्डा बना रखा है जैश ए मोहम्मद ने...
Trending Videos
जैश ए मोहम्मद
जैश मोहम्मद का कमांडर अब अब्दुल रऊफ अजहर है जो कुख्यात मसूद अजहर का भाई है। पठानकोट हमले की पूरी साजिश मसूद ने ही रची थी। मसूद ने ही भारत की संसद पर 2001 में हमला कराया था। इंडियन एयरलाइंस के विमान को कंधार हाईजैक कर ले जाने पर मसूद को भारत को छोड़ना पड़ा था।
जैश ए मोहम्मद
जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय पाकिस्तान के बहावलपुर में है जो करीब 16 एकड़ में फैला है। यहां हर साल कई धार्मिक आयोजन के सहारे फंड जमा किया जाता है। पाकिस्तान की सरकार ने इसकी इजाजत दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैश ए मोहम्मद
भारतीय खुफिया एजेंसियों का दावा है कि जैश ए मोहम्मद के पास इस समय 500 से ज्यादा प्रशिक्षित आतंकी हैं। जो कि भारत के लिए बड़ा खतरा हैं।
विज्ञापन
जैश ए मोहम्मद
वरिष्ठ खुफिया अधिकारी की मानें तो जैश ए मोहम्मद, भारत के लिए लश्कर ए तैयबा से भी बड़ा खतरा है। जैश के बारे में दुनिया को इतनी जानकारी नहीं है, इसका भी वह फायदा उठाता है।