फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोपीनाथ मंदिर में विधवाओं ने खेली होली, भक्ति के गुलाल ने भरे जीवन में रंग

Tue, 22 Mar 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Tue, 22 Mar 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
widow celebrated holi in the gopinath temple
विधवाओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सफेद लिबास ओढ़कर बेरंग जीवन जीने को मजबूर विधवाओं के लिए होली इस बार कुछ खास लेकर आई। धर्मनगरी में यह पहला मौका था जब वृंदावन और वाराणसी की विधवाओं ने अपने आराध्य के सामने होली खेली और उनकी भक्ति के रंग में खुद को रंग लिया। संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर पूर्णता प्रदान की।

गोपीनाथ मंदिर में विधवाओं ने खेली होली, भक्ति के गुलाल ने भरे जीवन में रंग

widow celebrated holi in the gopinath temple
विधवाओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धर्मनगरी के सप्तदेवालयों में से एक गोपीनाथ मंदिर सोमवार को इस ऐतिहासिक रंगोत्सव का साक्षी बना। गुलाल और फूलों की होली विधवा और बेसहारा महिलाओं को उनके एकरंग वाले जीवन से बाहर निकाल लाई थी।

गोपीनाथ मंदिर में विधवाओं ने खेली होली, भक्ति के गुलाल ने भरे जीवन में रंग

widow celebrated holi in the gopinath temple
विधवाओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वृंदावन के आश्रय सदन में रह रहीं कोलकाता की गीतादासी, सबिता, मधुमितादासी और दुर्गादासी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ही उनके आश्रयदाता हैं। ऐसे में इस उनके साथ होली खेलना आध्यात्मिक अनुभव रहा। यूं तो हम पहले भी होली खेलते थे लेकिन इस बार की होली ठाकुरजी के साथ मनाने से खास हो गई। पहली बार ही यह आयोजन एक मंदिर के प्रांगण में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीनाथ मंदिर में विधवाओं ने खेली होली, भक्ति के गुलाल ने भरे जीवन में रंग

widow celebrated holi in the gopinath temple
विधवाओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

संस्था सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डाक्टर विंदेश्वर पाठक ने कहा कि मंदिरों की नगरी वृंदावन में यह पहला मौका है जब विधवाओं के कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राह्मण भी शामिल हुए। यह विधवाओं की जिंदगी में नई उम्मीद लेकर आया है, जो विधवाओं के होली खेलने और रंगीन वस्त्र पहनने जैसे रूढ़िवादी विचारों के खिलाफ नई पहल का प्रतीक है।

विज्ञापन

गोपीनाथ मंदिर में विधवाओं ने खेली होली, भक्ति के गुलाल ने भरे जीवन में रंग

widow celebrated holi in the gopinath temple
विधवाओं ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

आयोजन के जरिए संस्था विधवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल कराना चाहती है। ब्रज में होली जैसे कार्यक्रम इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्था के पीआरओ मदन झा ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल विधवाओं के लिए तीन साल से होली और दीपावली त्योहार का आयोजन कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed