{"_id":"5bf06a50bdec2217277cdca4","slug":"veteran-ad-maker-alyque-padamsee-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन निर्माता एवं रंगमंच की दुनिया की मशहूर शख्सियत एलिक पदमसी का निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विज्ञापन निर्माता एवं रंगमंच की दुनिया की मशहूर शख्सियत एलिक पदमसी का निधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
alyque padamsee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज विज्ञापन निर्माता एवं रंगमंच की दुनिया की मशहूर शख्सियत एलिक पदमसी का यहां शनिवार को एक बीमारी के बाद निधन हो गया। यह जानकारी पदमसी के परिवार ने दी। वह 90 वर्ष के थे। पदमसी की दूसरी पत्नी डॉली ठाकोर ने पीटीआई से कहा, ‘‘उनका एच एन रिलायंस अस्पताल में तड़के सुबह एक बीमारी के चलते निधन हो गया। मैं इस क्षति से अत्यंत दुखी हूं।’’
उद्योग सूत्रों ने बताया कि पदमसी का निधन सुबह हुआ। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 12 बजे मुम्बई के वर्ली में होगा। पदमसी विज्ञापन कंपनी लिंटास के भारत में पूर्व मुख्य कार्यकारी रह चुके हैं और उन्होंने कंपनी को देश में शीर्ष रचनात्मक एजेंसियों में से एक बनने में मदद की। वह बाद में दक्षिण एशिया में लिंटास के क्षेत्रीय समन्वयक बने।
उन्होंने एजेंसी में मशहूर विज्ञापन बनाये जिसमें सर्फ के लिए ‘ललिताजी’, आटो कंपनी बजाज के लिए ‘हमारा बजाज’ 'चेरी ब्लॉसम' शू पॉलिश के लिए ‘चेरी चार्ली’, एमआरएफ के लिए ‘मसल मैन’ और ‘लिरिल’ के लिए झरने के नीचे मॉडल वाला विज्ञापन शामिल है।
विज्ञापन
एक कलाकार के तौर पर पदमसी को रिचर्ड एडिनबरो की पुरस्कृत फिल्म 'गांधी' में जिन्ना के किरदार के लिए याद किया जाएगा। पदमसी का जन्म 1928 में पारंपरिक रूप से धनी कच्छी खोजा मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने बड़े भाई बॉबी द्वारा निर्देशित नाटक ‘मर्चेंट आफ वेनिस’ से सात वर्ष की आयु में रंगमंच की दुनिया में कदम रखा।

साठ वर्ष से अधिक समय के अपने करियर में उन्होंने 70 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया और उन्हें अपने थिएटर प्रोडक्शन एविटा, जीसस क्राइस्ट सुपरस्टार और तुगलक के लिए जाना जाता है। पदमसी ने कई सामाजिक मुद्दों का समर्थन किया जिसमें वित्तीय राजधानी का महानगरीय चरित्र का संरक्षण शामिल है। उन्हें 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनके निधन पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने संवेदना व्यक्त की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह विज्ञापन उद्योग के ‘रचनात्मक गुरू’ और ‘दिग्गज’ थे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ‘गजब का संप्रेषक’ बताया। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘रचनात्मक गुरू, रंगमंच व्यक्तित्व और विज्ञापन उद्योग के दिग्गज एलिक पदमसी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदना।’’
मोदी ने कहा, ‘‘एलिक पदमसी के निधन से दुखी हूं। वे एक गजब के संप्रेषक थे, विज्ञान के क्षेत्र में उनके व्यापक कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। रंगमंच के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदना।’’

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि पदमसी एक ‘‘जानेमाने अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे जो मुम्बई के लिए मेरे प्रेम को साझा करते थे।’’ फोटोग्राफर से फिल्म निर्माता बने अतुल कासबेकर ने पदमसी को उन्हें मौका देने का श्रेय दिया।
उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘एलिक पदमसी भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज थे और मुझे उनके साथ कार्य करने का मौका मिला। लिंटास द्वारा उस समय मुझे काम दिया गया जिसके लिए मैं आभारी हूं।’’
अभिनेता बोमन ईरानी ने पदमसी को शानदार और अद्वितीय अभिनेता बताया और रंगमंच में काम देने का श्रेय उन्हें दिया। तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘अलविदा एलिक पदमसी। हमारी पीढ़ी के लिए आप विज्ञापन के रचनात्मक निर्देशक थे जो हम होने की प्रेरणा ले सकते हैं।..’’ उन्होंने लिरिल साबुल का विज्ञापन भी टैग किया।
आप नेता प्रीति शर्मा मेनन ने कहा कि पदमसी उनके संगठन के परामर्शदाता थे। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व उन्हें उनके रचनात्मक क्षमताओं के लिए जानता है लेकिन मैं उन्हें उनके मूल्यों, उद्देश्यों के लिए खड़े होने की उनकी क्षमता, न्याय के लिए लड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करने की उनकी क्षमता के लिए जानती हूं।’’