{"_id":"5a87bfad4f1c1b4d588b8e7a","slug":"uttarakhand-bjp-cm-trivendra-singh-rawat-said-rahul-gandhi-is-just-like-a-robot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड में विधायकों की नाराजगी को सीएम ने किया खारिज, राहुल को कहा रोबोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तराखंड में विधायकों की नाराजगी को सीएम ने किया खारिज, राहुल को कहा रोबोट
Sat, 17 Feb 2018 11:07 AM IST
संजय मिश्र,नई दिल्ली
संजय मिश्र,नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रोबोट की तरह काम करते हैं। उन्हें जितना पढ़ा दिया जाता है उतना ही बोलते हैं। राहुल के सॉफ्ट हिन्दुत्व पर रावत ने कहा है कि राहुल गांधी आउट ऑफ डेट हो चुके हैं। न उनमें क्षमता है और न ही जनता उनकी कुछ सुन रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कहना है कि राहुल गांधी का कांग्रेस के नेता के रूप में बने रहना भाजपा के लिए वरदान है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच भ्रम फैलाने में लगी है। किसान और मध्य वर्ग के लिए जितना नरेंद्र भाई ने काम किया है उतना किसी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि किसानों और गरीबों के बीच कांग्रेस का आधार सिमट गया है। इसलिए राजनीतिक स्टंट करके वह जनता को बरगला रही है। किसानों के मुद्दों पर वही लोग चिल्ला रहे हैं जिनका आधार कम हो रहा है।
पीएम मोदी ही हैं देश की पसंद
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत का दावा करते हुए रावत ने कहा कि पीएम मोदी केवल देश ही नहीं दुनिया की भी पसंद हैं। गुजरात के बाद राजस्थान उपचुनाव के आए नतीजों को भाजपा के लिए चिंताजनक कहे जाने पर, त्रिवेंद्र ने कहा कि गुजरात में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा का 2 प्रतिशत वोट बढ़ा है और 26 वर्ष के शासन के बाद भी जनता ने भरोसा कायम रखा है।
यह बड़ी उापलब्धि है। एक-दो सीटों के कम होने से फर्क नहीं पड़ता है। त्रिपुरा में हम बंपर मार्जिन से जीत रहे हैं। देश की 62 प्रतिशत आबादी पर भाजपा का राज है। अपने काम की बदौलत भाजपा देश के आम जन की पसंद बन गई है।
नीरव मोदी के मामले में किया पार्टी का बचाव
पीएनबी बैंक से 12000 करोड़ की हेराफेरी कर फरार हुए नीरव मोदी के भाजपा नेताओं से संबंध होने के लग रहे आरोपों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पार्टी का जमकर बचाव किया है। रावत का कहना है कि नीरव के राजनीतिक आयोजनों में शामिल होने की बात ही आधार है तो जितना वे भाजपा के कार्यक्रमों में रहे हैं उससे ज्यादा उनकी तस्वीरें कांग्रेस नेताओं के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि नीरव का नाम पीएम मोदी से जोड़ना सरासर गलत है। उनका भाजपा से कोई मतलब नहीं है। उनका मामला व्यपारी और बैंक के बीच का मामला है। नीरव ने गड़बड़ी की शुरुआत यूपीए शासन में 2011 में ही कर दी थी। भाजपा सरकार की कुशल नीतियों के वजह से मामले का खुलासा हुआ है।
विधायकों की नाराजगी को किया खारिज
2 of 2
trivendra singh rawat
पार्टी विधायकों संग संवादहीनता के आरोप पर त्रिवेंद्र का कहना है कि वे सबकी सुनते हैं वहीं उन्होंने सूबे के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना बड़ा भाई बताया है। उनका कहना है कि प्रदेश के विकास के लिए वे सबके सुझाव सुनने को तैयार हैं। आगामी बजट में जनता को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने बताया कि वह प्रदेश में जगह-जगह जाकर आम जनता से सुझाव एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पीएम मोदी की उत्तराखंड पर विशेष कृपा है। सूबे को करीब 80 हजार करोड़ से ज्यादा राशि की परियोजनाओं को केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है। अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव में राज्य की सभी 5 सीटें दोबारा से भाजपा की झोली में आएंगी।
हरीश रावत के स्वभाव में है नौटंकी
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता हरीश रावत के जरिए चलाए जा रहे मंदिर दर्शन के प्रोग्राम पर त्रिवेंद्र का कहना है कि हरीश रावत नौटंकी करते रहते हैं। नौटंकी उनके स्वभाव में है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की कवायद भाजपा से मुकाबला करने के लिए कम मगर अपने दल में अहमयित बनाए रखने के लिए ज्यादा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर नेता विपक्ष तक ने अपने आयोजनों से उन्हें दूर रखा है। इसलिए वे नौटंकी कर अपना वजूद बचाए रखना चाह रहे हैं। मंदिर की उनकी यात्रा उनके दल के आंतरिक संघर्ष के लिए है। वहां एक-दूसरे को नीचा दिखाने का खेल जारी है।
अपनी सरकार को बताया सफल
त्रिवेंद्र ने अपनी सरकार के करीब ग्यारह माह के कार्यकाल को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि सूबे में सरकार बनने के बाद वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल कर रहे हैं। 18 लोग जेल के अंदर भेजे जा चुके हैं जिनमें अफसरों की संख्या 8 से 9 है। और इतने ही लोगों को विजिलेंस विभाग ने भी जेल में डाला है।
सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलने वाली सरकार करार देते हुए उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के मामले पर जोर दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड को गौरवशाली बनाने के कवायद में 'सुपर 100' शुरू किया गया है।
पहली दफे प्रदेश से रिकार्ड 27 बच्चों ने आईआईटी सरीखे महत्वपूर्ण परीक्षा में सफल हुए हैं। सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में तबदील करने की पहल शुरू कर दी है। सूबे में कोई भी महाविद्यालय ऐसा नहीं जिसमें प्रिंसिपल न हो। तो राज्य के कालेजों में फैकल्टी की प्रतिशत 93 है। स्कूलों में शिक्षक के मामले में प्रदेश के स्कूलों में 12 बच्चों पर एक शिक्षक हैं। जबकि अन्य राज्यों में 30 बच्चों पर एक शिक्षक का अनुपात है।
वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के जरिए किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए रावत ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में दो ओटी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 1000 हजार नर्सों की भर्ती कर रहे हैं। बुनियादी विकास के लिए केंद्र ने तमाम योजनाएं प्रदान की हैं उनका जीमन पर रफ्तार के साथ काम चल रहा है। पर्यटकों के लिए नए डेस्टिनेशन बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही हवाई सेवा का विस्तार किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।