फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी की 'क्रिकेटिंग ब्रेन' को अपनाकर दिग्गजों की छुट्टी करना चाहता है यह इंग्लिश क्रिकेटर

Sat, 17 Feb 2018 09:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
sam Billings hoping to learn from ms dhoni during ipl
एमएस धोनी

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है। आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन बिलिंग्स को CSK ने खरीदा। पिछले साल बिलिंग्स दिल्ली डेयरडेविल्स के सदस्य थे, जहां उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था।

sam Billings hoping to learn from ms dhoni during ipl
सैम बिलिंग्स

बहरहाल, बिलिंग्स सीएसके के साथ नई शुरुआत करने को तैयार हैं। उन्हें उम्मीद है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी से उन्हें विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की बारीकियां सीखने को मिलेगी। इंग्लिश क्रिकेटर ने कहा, 'मैं इतनी शानदार टीम में खेलने और इसके अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'

sam Billings hoping to learn from ms dhoni during ipl
एमएस धोनी

उन्होंने कहा, 'मैं धोनी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, जिन्हें मैं एक खिलाड़ी के रूप में काफी सम्मान करता हूं क्योंकि हम दोनों एक ही भूमिका (विकेट कीपर-बल्लेबाज) निभाते हैं। इसलिए मैं उनसे सीखने का इंतजार कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sam Billings hoping to learn from ms dhoni during ipl
सैम बिलिंग्स

सैम बिलिंग्स ने ध्यान दिलाया कि व्यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन करने का दबाव होता है। 26 वर्षीय बिलिंग्स ने कहा, 'जब भी आप किसी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं तो दबाव होता है। आईपीएल में शानदार फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी उत्सुक हूं और विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ व खिलाफ खेलने का अनुभव हासिल करना भी रोचक होगा। मैं अपनी प्रतिभा दर्शाने की कोशिश करूंगा कि मौका मिलने पर क्या कर सकता हूं।'

विज्ञापन
sam Billings hoping to learn from ms dhoni during ipl
सैम बिलिंग्स

बकौल बिलिंग्स, 'हम इसलिए खेलते हैं ताकि इस तरह के सर्वश्रेष्ठ ग्रुप्स का हिस्सा बने और विश्व स्तर के टूर्नामेंट में शिरकत करें। मुझे आईपीएल का हिस्सा बनकर काफी खुशी है और उम्मीद है कि अपने प्रदर्शन से क्रिकेट एक्सपर्ट्स को इम्प्रेस कर सकूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed