फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहादत के बाद बोले परिजन, 'हमें कुछ नहीं बस, पाकिस्तान से बदला चाहिए'

Mon, 19 Sep 2016 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
Uri attack: parents says take revenge from Pakistan
- फोटो : ANI

देश के लिए कुर्बान हो गया तो कोई फर्क नहीं, बहादुर था मेरा भाई....। ये शब्द हैं उस भाई के जिसके सगे भाई के प्राण कुछ घंटों पहले ही देश के दुश्मनों ने एक आतंकवादी हमले में ले लिए। लेकिन देशभक्ति का जज्बा शायद भाई के जीवन से भी बढ़कर था इसलिए चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। लेकिन दिल में एक इच्छा जरूर है कि इस हमले को अंजाम देने वालों को उनके गुनाह के लिए माकूल सजा जरूर मिले। जानिए, क्या बोले शहीदों के परिजन-

Uri attack: parents says take revenge from Pakistan
- फोटो : ANI
उड़ी हमले में शहीद हुए हवलदार अशोक सिंह की पत्नी ने साफ कहा कि कुछ नहीं चाहिए, हमको हमारे पति और 17 जवानों की मौत का बदला चाहिए। बार बार बेसुध हो रही शहीद की पत्नी की जुबान पर बस एक ही रट थी कि उनके पति के कातिलों को कड़ी सजा दी जाए। 
 
Uri attack: parents says take revenge from Pakistan
- फोटो : ANI
हमले में शहीद हुए सिपाही राकेश कुमार के घर ये खबर आते ही मातम पसर गया। भाई की आंखें भी नम थीं लेकिन उनमें एक फख्र भी था। उन्होंने कहा "देश के लिए कुर्बान हुआ है मेरा भाई कोई अफसोस नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Uri attack: parents says take revenge from Pakistan
- फोटो : ANI
वहीं महाराष्ट्र के रहने वाले टीएस सोमनाथ की शहादत की खबर आते ही उनके घर मिलने वालों का जमावड़ा लग गया। सख्त लहजे में उनके परिजन कहते हैं,  "सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे दोबारा किसी के बच्चे शहीद न हों।"
विज्ञापन
Uri attack: parents says take revenge from Pakistan
- फोटो : ANI
हमले में शहीद हुए 22 साल के जी दलाई के पिता का कहना है कि सरकार को इस हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे उनके बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। हालांकि वो ये भी कहते हैं कि "हमारा बेटा 22 साल का था उसे वहां क्यों भेजा गया जबकि वहां सीनियर्स ही जाते हैं। उसने गुरुवार को ही उन्हें फोन किया था। बताया था कि हम वहां जा रहे हैं जहां फायरिंग और बम फट रहे हैं।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed