फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा चुनाव 2017: ये रहे भाजपा की जीत के नायक  

Sat, 11 Mar 2017 08:01 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Mar 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
UPElectionResults2017: people behind BJP victory in Assembly Election
- फोटो : amar ujala

यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी के करिश्मे और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रबंधन के अलावा भी लोग हैं जिन्होंने बीजेपी को जीत दिलवायी। जैसे सुनिल बंसल, प्रभारी ओम माथुर और सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सरीखे कुछ चेहरे हैं। इन चेहरों ने पर्दे के पीछे रहकर इन जमीन को भाजपामय बनाने के लिए संगठन निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। शाह के प्रबंधन को अमली जामा पहनाने में पार्टी महासचिव अनिल जैन, भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर सरीखे युवा नेताओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। 

UPElectionResults2017: people behind BJP victory in Assembly Election
संघ की नुमाइंदगी के तौर पर भाजपा में कार्य कर रहे सुनील बंसल और शिव प्रकाश पार्टी के नए पोस्टर ब्वाय बनकर उभरे हैं। बंसल का कहना है कि यूपी की जीत मोदी के नेतृत्व, शाह के प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के उत्साह का नतीजा है। वह अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री धारक जयपुर के रहने वाले हैं। 47 वर्षीय बंसल ने 1990 में बतौर संघ प्रचारक अपने सामाजिक जीवन की शुरूआत की। 24 वर्ष संघ की छात्र ईकाई एवीबीपी में कार्य करने के बाद वे बीते 3 साल से यूपी में भाजपा के संगठन महामंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव बाद से ही अमित शाह ने इन्हें यूपी के मैदान में डटा दिया था। 

 
UPElectionResults2017: people behind BJP victory in Assembly Election
shiv prakash

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक की। लोकसभा चुनाव में बतौर क्षेत्रीय प्रचारक उन्होंने शाह की चुनाव में मदद की थी। भाजपा में आने के बाद शाह ने उन्हें यूपी, उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल का जिम्मा दिया है। 49 वर्षीय शिव प्रकाश यूपी के ठाकुरद्वारा के रहने वाले हैं। 1986 में बतौर संघ प्रचारक सामाजिक जीवन में कदम रखा। यूपी में जहां उन्होंने बंसल के साथ संगठन को मजबूत बनाने में मेहनत की है। तो उत्तराखंड की रणनीति का भार सीधे उनके जिम्मे ही था। उत्तराखंड में उन्हें भाजपा का चाणक्य कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPElectionResults2017: people behind BJP victory in Assembly Election
ओम माथुर - फोटो : amar ujala

ओम माथुर- यूपी भाजपा प्रभारी पीएम मोदी के बेहद करीबी मानें जाते हैं। गुजरात में लंबे समय तक भाजपा का प्रभारी रहते हुए उन्होंने मोदी की जीत सुनिश्चित करवाई थी। वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से वे पार्टी के जीताउ नेता बनकर उभरे थे। गुजरात के अलावा महाराष्ट्र और अब यूपी में उन्होंने भाजपा की नैय्या पार लगवाकर मोदी के विश्वास पर खरा उतरे हैं। 

विज्ञापन
UPElectionResults2017: people behind BJP victory in Assembly Election
anil jain
अनिल जैन- भाजपा महासचिव अमित शाह के बेहद विश्वसनीय माने जाते हैं। यूपी के रण में बौद्धिक जगत के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाने का जिम्मा जैन पर ही था। शाह के रोड शो की कमान भी जैन के ही जिम्मे थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed