चौथे चरण के अंतर्गत प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर और रायबरेली सहित कुल 12 जिलों की 53 सीटों पर बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में राजा भैया, प्रमोद तिवारी, कैबिनेट मंत्री शिवकांत ओझा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है :
{"_id":"58abeffe4f1c1b4a55b23bf0","slug":"up-election-in-the-fourth-phase-the-fate-of-many-veterans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : चौथे चरण में इन 15 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव : चौथे चरण में इन 15 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
इन दिग्गजों की किस्मत
- फोटो : amar ujala
अदिति सिंह
रायबरेली सदर सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट से ही पहली बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा ने अनीता श्रीवास्तव तो बसपा ने मो. शहबाज को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भारती पांडेय भी भाजपा छोड़कर रालोद से पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
- फोटो : amar ujala
ऊंचाहार विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य 2012 में बसपा से चुनाव हारने के बाद इस बार भाजपा से फूल खिलाने उतरे हैं। इनके सामने मौजूदा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय दूसरी बार विधानसभा पहुंचने के लिए सपा के टिकट से मैदान में हैं। कांग्रेस से अजय पाल सिंह जबकि बसपा से विवेक विक्रम सिंह भी ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर : गुलाबी गैंग की कमांडर मैदान में
महिलाओं की आवाज बनने वाली गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल तीसरी बार विधानसभा मैदान में हैं । 2006 में संपत पाल ने महिलाओं की समस्याओं पर आंदोलन शुरू किया और गुलाबी गैंग बनाया था। एक बार फिर से कांग्रेस ने संपत पाल को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वे 2012 में मानिकपुर सीट से कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं।
विज्ञापन
यशपाल सिंह,सपा उम्मीदवार
- फोटो : social media
बबीना में सांसद पुत्र की प्रतिष्ठा
झांसी जिले के बबीना विधानसभा सीट पर सपा से राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र यशपाल सिंह मैदान में हैं। जबकि, भाजपा से उमा भारती के करीबी राजीव सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां इन दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
झांसी जिले के बबीना विधानसभा सीट पर सपा से राज्यसभा सदस्य डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र यशपाल सिंह मैदान में हैं। जबकि, भाजपा से उमा भारती के करीबी राजीव सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां इन दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।