फीरोजाबाद के कोटला रोड पर बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया फिर टेंपो और बाइक सवारों को कुचलता हुआ सड़क किनारे गुजर रही बारात पर चढ़ गया।
फीरोजाबाद में बेकाबू ट्रक बरात पर चढ़ा, दस की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोडिंग टेंपो, बाइक सवारों को भी टक्कर
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी श्रीकांत शर्मा के बेटे सोनू शर्मा विवाह समारोह बाइपास मार्ग स्थित श्याम जी गेस्ट हाउस में आयोजित था।
शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे बरात बंबा चौराहा से गेस्ट हाउस को चली। धर्मकांटे के पास सामने से आ रहा ट्रक अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया।
ट्रक पहले डिवाइडर से फिर बिजली के खंभे से टकरा कर लोडिंग आटो ओर बाइक सवारों को रौंदता बरात पर चढ़ गया।
नौ घायलों में तीन की हालत ज्यादा गंभीर
नौ लोग कुचल गए तो कुछ इसके नीचे फंसकर धर्मकांटे की चहारदिवारी से टकरा कर ट्रक के रुकने तक घिसटते रहे।
चीख-पुकार मची आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खंभे पर खिंचे हाइटेंशन लाइन का करंट बंद कराने के बाद ही बचाव काम शुरू हो सका।
अस्पताल में पुलिसकर्मी
इस दौरान सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों की फोर्स आ गई। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों के नाम मनोज निवासी गल्लामंडी, गोपी निवासी टूंडला, अन्नू निवासी सडाईगढ़ी एत्मादपुर आगरा, मुनीष निवासी गढ़ी जाहरी, शिवम निवासी गल्ला मंडी व श्रीधर निवासी रानीनगर बताए गए हैं।