फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 20 देशों में बैन है तीन तलाक, जानें वहां क्या है नियम

Tue, 22 Aug 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Tue, 22 Aug 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq ban in 20 countries of the world, Learn what is there rule
तील तलाक

मुसलमानों में तीन तलाक की प्रथा को खत्म करने को लेकर बहस तेज हो गई है। पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीन तलाक को सामाजिक बुराई करार दिया। वहीं लखनऊ में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने साफ कहा है कि शरई मामले में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में तीन तलाक पर चल रहे गतिरोध के बीच महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पाकिस्तान समेत दुनिया के 20 देश से अधिक देशों में तीन तलाक पर बैन है। आगे की स्लाइड में जानते हैं किस देश में क्या हैं तलाक के नियम -

Triple Talaq ban in 20 countries of the world, Learn what is there rule
वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के मुद्दे पर बैठक की - फोटो : self

मिस्र

मिस्र पहला ऐसा देश है जिसने वर्ष 1929 में अपने यहां तलाक पद्धति में बदलाव किया। नयूज वेबसाइट स्कूपहूप के मुताबिक मिस्र ने यह बदलाव 13वीं सदी के इस्लामिक विद्वान इब्न तयमियाह द्वारा की गई कुरान की व्याख्या के आधार पर किया। यहां एक सत्र में तीन बार तलाक बोलने को एक तलाक ही माना जाता है। तीन तलाक तीन स्तरीय प्रक्रिया का पहला चरण है। पहले तलाक के बाद 90 दिन का वेटिंग पीरियड है।

Triple Talaq ban in 20 countries of the world, Learn what is there rule
कानपुर की आलिया सिद्दीकी को स्पीड पोस्ट से भेजा तीन तलाक, योगी से लगाई न्याय की गुहार

श्रीलंका

श्रीलंका एक मुस्लिम बहुल देश नहीं है लेकिन मुस्लिम विद्वानों का मानना है कि यहां कानून सबसे अच्छा है। श्रीलंका के नियम के मुताबिक यदि कोई मुसलमान अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है तो वह मुस्लिम जज कादी को नोटिस देगा। फिर जज, दोनों परिवारों के सदस्य, बड़े-बुजुर्ग तथा अन्य प्रभावशाली मुसलमान दोनों को समझाने का प्रयास करेंगे। नोटिस के 30 दिन के बाद पति अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है। तलाक मुस्लिम जज और दो गवाहों की उपस्थिति में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Talaq ban in 20 countries of the world, Learn what is there rule
हरियाणा के पानीपत में मोबाइल पर बोला और हो गया तलाक

पाकिस्तान

पाकिस्तान में तीन तलाक को समाप्त करने के लिए एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर नियम बनाए गए। पाकिस्तान के नियमों के मुताबिक पति तलाक लेने के लिए सरकार संस्‍था चेयरमैन ऑफ यूनियन कौंसिल के पास नोटिस देगा। 30 दिन बाद यह कौंसिल दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास करेगी। कुल 90 दिन के वेटिंग पीरियड के बाद यदि समझौता नहीं हुआ तो तलाक माना जाएगा। पत्नी तलाक के बाद फिर से विवाह कर सकती है।

विज्ञापन
Triple Talaq ban in 20 countries of the world, Learn what is there rule
triple talaq

इराक

इराक में एक बार में तीन तलाक बोलने पर एक ही तलाक माना जाता है। पति और पत्नी दोनों को ही तलाक लेने का हक है। अदालत पति और पत्नी के बीच झगड़े के वजह की जांच कर सकता है। अदालत दोनों के बीच सुलह के लिए दो लोगों की नियुक्ति कर सकता है। अदालत स्वयं भी मध्यस्‍थता कर सकती है। अदालत इसके बाद फैसला लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed