फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!

Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sunil Joshi appointed Bangladesh spin bowling coach for test Series against Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - फोटो : icc

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर सुनील जोशी को बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इससे पहले बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल को यह जिम्मेदारी देना चाहता था लेकिन उनके इंकार करने के बाद जोशी को यह जिम्मेदारी दी गई है। 

यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!

Sunil Joshi appointed Bangladesh spin bowling coach for test Series against Australia
सुनील जोशी
जोशी की नियुक्ति की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा क्रिकेट ऑपरेशनस कमेटी के अकरम खान ने की। उन्होंने ये भी कहा कि जोशी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ 20 दिन काम करेंगे और टेस्ट सीरीज के दौरान भी टीम के साथ रहेंगे।  जोशी बांग्लादेशी टीम के साथ पहले टेस्ट के शुरू होने से ठीक पहले जुड़ेंगे औप टेस्ट सीरीज की समाप्ति तक टीम से जुड़े रहेंगे। इस सीरीज के बाद जोशी और बोर्ड के बीच लंबे समय तक काम करने को लेकर बात होगी। 

यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!

Sunil Joshi appointed Bangladesh spin bowling coach for test Series against Australia
सुनील जोशी
रुवान कल्पगे के टीम का साथ छोड़ने के बाद से बांग्लादेश एक नए स्पिन कोच की तलाश में जुटा है। इससे पहले भी सुनील बांग्लादेश को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी साल फरवरी में जब बांग्लादेश भारत के खिलाफ हैदराबाद में एकलौता टेस्ट खेलने आई थी। निश्चित तौर पर इस वरिष्ठ खिलाड़ी की सलाह का फायदा बांग्लादेशी स्पिनर्स को होगा। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है ऐसे में बांग्लादेश अपनी कमियों को पूरा करने का पुररोज कोशिश करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!

Sunil Joshi appointed Bangladesh spin bowling coach for test Series against Australia
सुनील जोशी
47 वर्षीय जोशी कई साल तक टीम इंडिया के सदस्य रहे। जोशी ने टीम इंडिया के लिए 69 वनडे और 15 टेस्ट खेले। वनडे में उन्होंने 69 और टेस्ट मैचों में 41 विकेट हासिल किए। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शानदार स्पेल के लिए याद किया जाता है। उन्होंने इस स्पेल में 10 ओवर में 6 मेडन 6 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इस वजग से दक्षिण अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर ढेर हो गई थी। 
 
विज्ञापन

यह भारतीय बना बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच!

Sunil Joshi appointed Bangladesh spin bowling coach for test Series against Australia
bangladesh
जोशी एक अच्छे बल्लेबाज भी थे। निचले क्रम पर बल्ले से योगदान कर उन्होंने टीम इंडिया को कई बार परेशानियों से बाहर निकाला। आईपीएल में वह बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स का हिस्सा रहे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed