{"_id":"64a61cded3a28e875c0c952f","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-6-july-2023-updates-on-amar-ujala-2023-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: दिल्ली में एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, खरगे-राहुल की अध्यक्षता में होगी 'राजस्थान रणनीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: दिल्ली में एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, खरगे-राहुल की अध्यक्षता में होगी 'राजस्थान रणनीत
Thu, 06 Jul 2023 07:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 07:16 AM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
सियासी संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आज राजस्थान मामलों को लेकर एक अहम रणनीति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गहलोत-पायलट विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत में समान नागरिक संहिता लागू करना काफी मुश्किल भरा काम है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूसीसी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी से मेल खाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
'राजस्थान रणनीति बैठक'
- फोटो : अमर उजाला
खरगे-राहुल की अध्यक्षता में आज होगी 'राजस्थान रणनीति बैठक'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी आज यानी छह जुलाई को राजस्थान मामलों को लेकर एक अहम रणनीति बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में गहलोत-पायलट विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद है। इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूरी एआईसीसी टीम रणनीति बैठक में बुलाया है। इसके अलावा बैठक में राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमृत्य सेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
‘देश में जल्द लागू हो यूसीसी’
देश में इन दिनों समान नागरिक संहिता पर काफी विवाद चल रहा है। इसी कड़ी में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत में सामान्य नागरिक संहिता लागू करना काफी मुश्किल भरा काम है। इसके लिए काफी मेहनत चाहिए। यूसीसी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी से मेल खाता है। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन एक जाने-माने अर्थशास्त्री भी हैं। सेन को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉलेजियम ने की सात उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम प्रस्तावित किए हैं। बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित सात राज्यों के चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने बॉम्बे, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा और केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है।

जेपी नड्डा
- फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा
कई और मंत्रियों को संगठन में भेजने की तैयारी में भाजपा
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा संगठन को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गई है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद कुछ और केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में भेजे जाने की तैयारी है। भावी बदलाव पर बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संघ के सर सह कार्यवाह और पार्टी-संघ के बीच समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार से भी चर्चा की है।