चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय भारतीय टीम का आज ऑस्ट्रेलिया की टीम से मुकाबला होगा। इसी कंगारू टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत का विश्व विजेता बनने का सपना तोड़ा था और एक बार फिर रोहित शर्मा की सेना का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दूसरी ओर पीएम मोदी तीन बजट के बाद होने वाले वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लेंगे। यह वेबिनार एमएसएमई को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात एवं परमाणु ऊर्जा मिशन और नियामक सुधार, निवेश व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विषयों पर केंद्रित होंगे। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी और पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में निचले से ऊपरी स्तरों पर जारी है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आएगा।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
क्या सेमीफाइनल में भी चार स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत, हेड-मैक्सवेल का कौन बनेगा तोड़?
चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसके खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में उसका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ। भारत के लिए इस मैच में सबसे बड़ी चुनौती ट्रेविस हेड को रोकने की होगी। पढ़ें पूरी खबर...
3 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
बजट बाद के वेबिनार में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 12:30 बजे तीन बजट के बाद होने वाले वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लेंगे। वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों के लिए भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा रणनीतियों पर चर्चा का मंच प्रदान करेंगे। इनमें बजट में घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन, निवेश सुविधा और तकनीकी अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी और पंजाब में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात, भारी बारिश व जमकर बर्फबारी होने के आसार हैं। इन राज्यों में 70 मिमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
5 of 11
अरिंदम बागची।
- फोटो : X/@IndiaUNGeneva
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की टिप्पणी को बताया बेबुनियाद
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क के उन बयानों को बेबुनिया और अतार्किक करार दिया है, जिसमें उन्होंने मणिपुर और कश्मीर का जिक्र किया गया था। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अरिंदम बागची ने सोमवार को कहा कि ये टिप्पणियां वास्तविकताओं से कोसों दूर हैं। इनमें चुनिंदा मामलों को उछालने की कोशिश की गई है। पढ़ें पूरी खबर...