यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जदएस के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना को देश लौटते ही केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। जिससे देशभर में 240 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत ने सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
प्रज्ज्वल रेवन्ना
- फोटो : अमर उजाला
यौन शोषण: देश लौटते ही प्रज्ज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर एसआईटी ने किया गिरफ्तार
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जदएस से निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें जज के सामने पेश किये जाने की संभावना है। प्रज्ज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
दिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम भारत में आज और सताएगी लू, कल से बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में लू की वजह से पहली मौत दर्ज की गई। मृतक मजदूर था और उसे 107 डिग्री बुखार था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग
- फोटो : पीटीआई
Ghatkopar Hording Case: बीएमसी का इंजीनियर गिरफ्तार
घाटकोपर होर्डिंग मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा सूचीबद्ध किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने होर्डिंग लगाने के लिए स्थिरता प्रमाण-पत्र दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की भूमिका सामने आने के बाद अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है। इंजीनियर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
5 of 11
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 50 डिग्री के पार भी पहुंच गया है।
- फोटो : अमर उजाला
जानलेवा बनी सूरज की तपिश: भीषण गर्मी ने 240 की ली जान
भयंकर गर्मी और लू से देशभर में बृहस्पतिवार को 240 लोगों की मौत हो गई। इनमें सर्वाधिक 164 मौतें यूपी में हुईं। वहीं, बिहार में भी 73 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक 20 मौतें औरंगाबाद जिले में हुईं। दिल्ली में पहली मौत हुई है। जिस मजदूर की जान गई, उसे 107 डिग्री बुखार था। हरियाणा में भी दो मौतें हुईं। पढ़ें पूरी खबर