फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Chances of rain in North-West India from tomorrow, possibility of dusty winds

Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में आज और सताएगी लू, कल से बारिश के आसार, धूल भरी हवाओं के चलने की संभावना

Fri, 31 May 2024 05:26 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 31 May 2024 05:26 AM IST
सार

 उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार व ओडिशा में शुक्रवार को लू के आसार हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर एक जून को भी लू चल सकती है।  

विज्ञापन
Weather Updates Chances of rain in North-West India from tomorrow, possibility of dusty winds
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में लू की वजह से पहली मौत दर्ज की गई। मृतक मजदूर था और उसे 107 डिग्री बुखार था। वहीं, यूपी के बांदा में एक मालगाड़ी के लोको पायलट को हीट स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी रही। बुधवार शाम को हुई हल्की बूंदा-बांदी और तेज हवाओं ने भले ही रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान पर कुछ लगाम लगाई, लेकिन बृहस्पतिवार को भी लू चली। विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पारा 44 से ऊपर दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बिहार व ओडिशा में शुक्रवार को लू के आसार हैं। साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर एक जून को भी लू चल सकती है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राहत संभव
मौसम विभाग का कहना है कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तो विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में एक से तीन जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि जम्मू संभाग और उसके आसपास के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दो जून के दौरान हल्की बारिश और आंधी तूफान आ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़क सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में धूलभरी आंधी चल सकती है।

जम्मू में अब तक की सबसे गर्म रात
जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मैदानी इलाकों में दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। जम्मू में बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर पहली बार 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 25 मई, 2013 और 20 मई,1988 को न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कठुआ में भी न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की गर्म रात बीती।

मेघालय, अरुणाचल असम, बंगाल में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मेघालय में अगले पांच दिनों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। साथ ही विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी इलाकों, सिक्किम, नगालैंड में भी अगले पांच दिनों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।


आंध्र में तीन जून तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिन तक बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

बिजली की मांग 250 गीगावाट पर पहुंची 
देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 250 गीगावाट पर पहुंच गई है। बिजली मंत्रालय के मुताबिक, गर्मी से राहत के लिए घरों एवं दफ्तरों में एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग दिन में बृहस्पतिवार को सर्वाघिक 250 गीगावाट दर्ज की गई। यह इस साल गर्मी में सबसे अधिक है। मंगलवार को अधिकतम मांग 237.94 गीगावाट के उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। अब तक का सर्वाधिक बिजली खपत रिकॉर्ड सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट का था।

23 मई को अधिकतम मांग 236.59 गीगावाट थी, जबकि 22 मई को यह 235.06 गीगावाट थी। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में बाद में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का अनुमान जताया था। मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में मई के लिए दिन के समय 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट की बिजली मांग रहने का अनुमान जताया था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed