2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ से शंखनाद करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा, लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार होने जा रही रामलीला मैदान की महारैली की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी हो गई हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार को जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: सियासत भरा रविवार, मेरठ में PM मोदी और दिल्ली में INDIA की जनसभा; बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज
आज मेरठ में शंखनाद करेंगे PM मोदी
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को क्रांतिधरा मेरठ से शंखनाद करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। ये रैली इस लिहाज से भी खास होने जा रही है क्योंकि 15 साल बाद रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
I.N.D.I.A. की महारैली आज
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रविवार होने जा रही रामलीला मैदान की महारैली की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी हो गई हैं। शनिवार दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश और बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार को जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। हिमाचल में करीब 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थिति अटल टनल के आसपास भी ताजा हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी से खराब हुए मौसम के चलते हिमाचल में 172 सड़कों पर यातायात बंद हो गया है। पंजाब और हरियाणा के भी विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश हुई है, जिससे गेहूं की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी मौसम के मिजाज में यह बदलाव दो से तीन दिनों तक बना रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में इसकी तीव्रता रविवार से कम हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट आज
बिहार बोर्ड ने 10वीं, यानी मैट्रिकुलकेशन का रिजल्ट तैयार कर लिया है। रविवार को यह जारी किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर इसे रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे जारी करेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16.4 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इंटर परीक्षा की तरह 'अमर उजाला' मैट्रिक परीक्षार्थियों का रिजल्ट दिखाएगा। इसके लिए परीक्षार्थी पहले से ही यहां रजिस्टर कर सकते हैं- मैट्रिक रिजल्ट पाने के लिए यहां क्लिक करें। पढ़ें पूरी खबर